PM सुरक्षा चूक मामले में एक नया VIDEO आया सामने, कुछ फीट पर बीजेपी कार्यकर्ता नारे लगाते दिखे

नई दिल्ली, 07 जनवरी: पीएम नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे के दौरान हुई सुरक्षा चूक मामले में हर दिन कोई ना कोई खुलासा हो रहा है। घटना से जुड़े एक के बाद एक नए वीडियो सामने आ रहे हैं। इस घटना के दो दिन बाद एक वीडियो सामने आया है, जिसमें बीजेपी कार्यकर्ताओं का एक समूह प्रधानमंत्री मोदी की कार से महज कुछ फीट की दूरी पर झंडे लहराते हुए दिख रहा है। वे मोदी के समर्थन में नारे लगाते दिख रहे हैं।

PM Security breach new video came, video shows BJP workers group standing near PM modis car

Recommended Video

    PM Modi Security Breach: BJP का झंडा लिए ये लोग कैसे पहुंचे काफिले के बेहद करीब | वनइंडिया हिंदी

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कुछ लोगों का एक ग्रुप हाथ में बीजेपी का झंडा लिए, 'भाजपा जिंदाबाद' के नारे लगाते हुए, प्रधानमंत्री की कार के काफी पास खड़ा नजर आ रहा है। प्रधानमंत्री की काली टोयोटा फॉर्च्यूनर ओवर ब्रिज की दूसरी तरफ खड़ी है। जिसे कुछ सुरक्षा कर्मियों ने घेर रखा है। जिसके बाद मोदी की उस गाड़ी को वहां से हटाकर आगे कुछ दूरी पर ले जाकर खड़ा कर दिया जाता है।

    वीडियो में दिख रहा है कि, पीएम मोदी की कार धीरे-धीरे आगे बढ़ती है और विशेष सुरक्षा दल (एसपीजी) के जवान गाड़ी के इर्द-गिर्द सुरक्षा शील्ड बनाये रहते हैं। इस वीडियो को कांग्रेस के सीनियर लीडर मल्लिकार्जुन खड़गे ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'मोदी जी, क्या यह सबूत नहीं है कि आपने पंजाब के लोगों और कांग्रेस के सीएम को बदनाम करने की कोशिश की? पीएम और देश की सुरक्षा के लिए एकमात्र खतरा बीजेपी कार्यकर्ता हैं?'

    बता दें कि 5 जनवरी को हुसैनीवाला के राष्ट्रीय शहीद मेमोरियल से 30 किलोमीटर पहले जैसे ही पीएम मोदी का काफिला फ्लाईओवर पर पहुंचा तो वहां कुछ प्रदर्शनकारियों ने सड़क को जाम कर रखा था। इस दौरान पीएम मोदी वहां 15-20 मिनट तक फंसे रहे। नतीजन पीएम मोदी वापस आ गए। प्रधानमंत्री के काफिले में आयी अड़चन को सुरक्षा में चूक बताया जा रहा है। बीजेपी लगातार कांग्रेस को निशाना बना रही है। वहीं कांग्रेस इसे पीएम मोदी की राजनीति बता रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+