क्वीन एलिजाबेथ के जल्द कोरोना से स्वस्थ्य होने की पीएम मोदी ने की प्रार्थना
नई दिल्ली, 21 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन की महारानी क्वीन एलिजाबेथ को कोरोना से जल्द ठीक होने की शुभकमानएं दी हैं। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री ने लिखा, मैं कामना करता हूं कि क्वीन एलिजाबेथ जल्द से जल्द ठीक हो और उनका स्वास्थ्य बेहतर हो ऐसी मेरी प्रार्थना है। बता दें कि बोरिस जॉनसन ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी थी कि क्वीन एलिजाबेथ कोरोना संक्रमित हैं। उन्होंने ट्वीट करके लिखा था मुझे विश्वास है कि मैं हर किसी की ओर से प्रार्थना कर रहा हूं कि क्वीन एलिजाबेथ जल्द से जल्द कोरोना से ठीक होकर वापस स्वस्थ्य हो।

बता दें कि रविवार को बकिंघम पैलेस की ओर से एक बयान जारी करके कहा गया था था कि 95 साल की क्वीन एलिजाबेथ कोरोना संक्रमित हैं और उन्हें हल्के कोरोना के लक्षण हैं। बता दें कि क्वीन एलिजाबेथ सबसे लंबे समय तक ब्रिटेन की महारानी रहने वाली महिला हैं, वह पिछले 70 साल से ब्रिटेन की महारानी हैं। क्वीन एलिजाबेथ के बेटे प्रिंस चार्ल्स भी दूसरी बार कोरोना संक्रमित पाए गए थे। 10 फरवरी को वह दूसरी बार कोरोना संक्रमित हुए थे, उन्होंने लंदन में अपनी मां से मुलाकात की थी, जिसके दो दिन बाद वह भी कोरोना संक्रमित हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications