लॉकडाउन के बीच 27 अप्रैल को मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे PM मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 27 अप्रैल को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करने वाले हैं। लॉकडाउन के बीच पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। इस मीटिंग में राज्यों में कोरोना वायरस के संक्रमण, लॉकडाउन की स्थिति को लेकर चर्चा होगी। लॉकडाउन के बाद ये तीसरा मौका है जब पीएम मोदी मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे।

Recommended Video

    Lockdown 2.0 : PM Modi सभी राज्यों के मुख्यमंत्री,सरपंचों से करेंगे डिजिटल मुलाकात | वनइंडिया हिंदी
     Prime Minister Narendra Modi will interact with CMs of all States via video conference on 27th April

    जानकारी के मुताबिक 27 अप्रैल की सुबह सभी मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक होगी। इस दौरान प्रधानमंत्री सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से उनके राज्यों की स्थिति, उनकी फीडबैक लेंगे। मुख्यमंत्रियों से मिले फीडबैक के बाद केंद्र सरकार आगे की रणनीति तय करेगी। आपको बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी ने 14 अप्रैल को अहम बैठक की थी, जिसके बाद कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने अपने राज्यों में लॉकडाउन को बढ़ा दिया। मुख्यमंत्रियों की सलाह पर केंद्र सरकार ने भी लॉकडाउन की सीमा बढ़ा कर 3 मई कर दी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+