29 दिसंबर को पीएम मोदी करेंगे EDFC ट्रैक का उद्घाटन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 29 दिसंबर, 2020 को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पूर्वी डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (ईडीएफसी) के 'न्यू भाऊपुर- न्यू खुर्जा सेक्शन' का उद्घाटन करेंगे। इस आयोजन के दौरान, प्रधानमंत्री प्रयागराज में ईडीएफसी के परिचालन नियंत्रण केन्द्र (ओसीसी) का भी उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी उपस्थित रहेंगे।













Click it and Unblock the Notifications