Morbi bridge collapse: पीएम मोदी आज जाएंगे मोरबी, 'दुख भरे मन' के साथ घायलों से मिलेंगे
Morbi bridge collapse: पीएम मोदी आज जाएंगे मोरबी, 'दुख से भरे मन' के साथ घायलों से मिलेंगे
Morbi bridge collapse Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंगलवार को गुजरात के मोरबी का दौरा करेंगे। मोरबी पुल हादसे में अब तक 134 लोगों की मौत हो चुकी है। गुजरात के मुख्यमंत्री कार्यालय ने जानकारी दी है कि पीएम मोदी मंगलवार को मोरबी जाएंगे और घायलों से मिलेंगे। इसके साथ ही स्थिति का जायजा लेंगे। केवड़िया में मौजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बचाव अभियान चल रहा है और बचाव एवं राहत प्रयासों में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी। पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा था कि इस हादसे के बाद उनका मन दुख से भर गया है।

पीएम मोदी ने सोमवार को निर्धारित राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया था, जो केवड़िया था। यहां पीएम मोदी ने कहा था, ''मैं एकता दिवस के कार्यक्रम में हूं, लेकिन मेरा दिल और दिमाग मोरबी में नुकसान के दर्द से जूझ रहे लोगों के दुखों और पीड़ा से भरा है। मैंने शायद ही कभी इस तरह का स्तब्ध कर देने वाला दुख महसूस किया हो।''
जानिए मोरबी पुल हादसे पर लेटेस्ट अपडेट
- गुजरात सरकार ने पुल गिरने की घटना की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है।
-मोरबी पुल हादसे ओरेवा ग्रुप के अधिकारियों, पुल की मरम्मत करने वाली कंपनी, टिकट बेचने वालों और सुरक्षाकर्मियों सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
-अधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार रात गुजरात में मोरबी पुल गिरने पर एक बैठक की अध्यक्षता की और अधिकारियों से त्रासदी से प्रभावित लोगों की हर संभव मदद करने को कहा। अधिकारियों ने कहा कि गांधीनगर में राजभवन में बैठक हुई थी।
-एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को कहा कि मोरबी पुल ढहने के लिए तकनीकी और संरचनात्मक खामियां और कुछ रखरखाव के मुद्दे भी जिम्मेदार थे।
- कांग्रेस ने सोमवार को गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह से इस्तीफा मांगा और कहा कि मोरबी पुल ढहने के मामले की न्यायिक जांच हो।












Click it and Unblock the Notifications