'1 लाख युवाओं को राजनीति में लाएंगे, इसे परिवारवादियों के हवाले नहीं छोड़ सकते', PM मोदी का परिवारवाद पर हमला

PM Narendra Modi Gujarat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि देश निर्माण के हर क्षेत्र में युवाओं को नेतृत्व के लिए तैयार करना आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि अब राजनीति को उन लोगों के हवाले नहीं छोड़ा जा सकता, जो इसे अपनी "परिवार की संपत्ति" मानते हैं। प्रधानमंत्री ने 2025 में इस दिशा में एक नई शुरुआत करने की बात कही।

परिवारवाद का किया ज़िक्र, युवाओं से राजनीति में हिस्सा लेने का आह्वान

प्रधानमंत्री मोदी गुजरात में रामकृष्ण आश्रम द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, "हमें युवाओं को हर क्षेत्र में नेतृत्व के लिए तैयार करना होगा। आज, जैसे तकनीकी और अन्य क्षेत्रों में हमारे युवा देश का नेतृत्व कर रहे हैं, वैसे ही राजनीति में भी युवाओं को आगे आकर नेतृत्व करना चाहिए।

modi 600 jpg

हम राजनीति को परिवारवादियों के लिए नहीं छोड़ सकते, अब हम राजनीति को हम राजनीति को अपने परिवार की जागीर समझने वालों के हवाले नहीं कर सकते। यही कारण है कि हम 2025 में एक नई शुरुआत करने जा रहे हैं।"

दिल्ली में आयोजित होगा युवाओं के संवाद कार्यक्रम, 2000 चयनित युवा आमंत्रित

प्रधानमंत्री ने यह भी जानकारी दी कि स्वामी विवेकानंद की जयंती 12 जनवरी 2025 को "युवाओं के संवाद" कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली में किया जाएगा। इसमें देश भर से 2000 चयनित युवा आमंत्रित किए जाएंगे। करोड़ों युवा इस कार्यक्रम में तकनीकी माध्यम से भाग लेंगे। इस दौरान, "विकसित भारत" के संकल्प पर युवाओं के दृष्टिकोण से चर्चा की जाएगी।

समय सीमा के भीतर पूरा करेंगे विकसित भारत का संकल्प: मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने रामकृष्ण आश्रम की सराहना करते हुए कहा, "रामकृष्ण आश्रम वह पेड़ है, जिसकी जड़ में स्वामी विवेकानंद जैसे महान संन्यासी की अनंत ऊर्जा समाई हुई है। जब भी मुझे अवसर मिलता है, मैं यहां आकर आपसे जुड़ने की कोशिश करता हूं।"

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भारत अपनी ज्ञान परंपरा के आधार पर तेजी से आगे बढ़ रहा है और "आज हम अमृतकाल की नई यात्रा की शुरुआत कर चुके हैं। हम 'विकसित भारत' के संकल्प को समय सीमा के भीतर पूरा करेंगे। आज, भारत के युवा ने पूरी दुनिया में अपनी क्षमता और कौशल का प्रदर्शन किया है।"

यह भी पढ़ें पीएम मोदी ने किया Rising Rajasthan Summit का उद्घाटन, कहा- राजस्थान, राईजिंग भी, रिलाएबल भी है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+