चंद्रयान 2 की चांद की सतह पर लैंडिंग से पहले नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लोगों से की ये अपील

नई दिल्ली: चंद्रयान 2 की चांद की सतह पर लैंडिंग से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया है। शुक्रवार की देर रात चंद्रयान 2 चांद की सतह पर लैंड करेगा। इसी के साथ भारत अंतरिक्ष की दुनिया में एक और इतिहास रच देगा। इसरो के वैज्ञानिकों के साथ पूरा देश इसे लेकर उत्साहित है। पीएम मोदी खुद इस पल का गवाह बनने के लिए बेंगलुरु के इसरो सेंटर में पहुंचेंगे। वहां वो स्कूली बच्चों के साथ इस पल के साक्षी बनेंगे।

pm narendra modi urge indians to watch special moments of Chandrayaan 2 descending on to the moon

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रयान 2 की सफल लैडिंग से पहले कई ट्वीट किए। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि मैं आप सभी से चंद्रयान 2 की चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग के विशेष क्षणों को देखने का आग्रह करता हूं। आप ऐसा करते हुए अपनी तस्वीरे सोशल मीडिया पर शेयर करें। मैं उनमें से कुछ तस्वीरें रिट्वीट करूंगा।

पीएम मोदी ने एक और ट्वीट में कहा कि मैं भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के इतिहास में असाधारण क्षण का गवाह बनने के लिए बेंगलुरु के इसरो केंद्र में जाने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। देश के कई राज्यों के युवा इसे देखने के लिए मौजूद रहेंगे। भूटान के युवा भी होंगे। उन्होंने आगे कहा कि मैं जिन नौजवानों के साथ बेंगलुरु के इसरो सेंटर में इस विशेष क्षण को देखूंगा, वों तेज दिमाग वाले है। इन लोगों ने माईजीओवी पर इसरो का स्पेज क्विज जीता है। इस क्विज में युवाओं की बड़ी संख्या में भागेदारी विज्ञान एवं अंतरिक्ष में युवाओं की रूचि दिखाता है। ये एक महान संकेत है।

उन्होंने एक और ट्वीट करके कहा कि मैं 22 जुलाई 2019 से चंद्रयान 2 से संबंधित सभी अपडेट्स को नियमित रुप से उत्साहपूर्वक ट्रैक कर रहा हूं। ये मिशन भारत की प्रतिभा और दृढ़ता की भावना को दिखाता है। इसकी सफलता से करोड़ों भारतीयों को लाभ होगा। चंद्रयान-2 की सफल लैंडिंग के साथ ही भारत ऐसा करने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा। अभी तक अमेरिका, रूस और चीन ने ही ये कारनामा किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+