Har Ghar Tiranga: पीएम मोदी और शाह ने बदली सोशल मीडिया पर अपनी DP, देशवासियों से भी की यह खास अपील
Har Ghar Tiranga: पीएम मोदी और शाह ने बदली सोशल मीडिया पर अपनी DP, देशवासियों से भी की यह खास अपील
नई दिल्ली, 02 अगस्त: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने आज यानी मंगलवार 02 अगस्त को अपने सभी सोशल मीडिया पेज की प्रोफाइल पिक्चर (डीपी) बदल दी है। दोनों नेताओं ने अपनी डीपी (प्रोफाइल पिक्चर) की जगह तिरंगे की तस्वीर लगाई है। इतना ही नहीं, पीएम मोदी ने डीपी बदलने के साथ देशवासियों से एक खास अपील भी की है। उन्होंने लोगों से अपने सोशल मीडिया पेज की डीपी में तिरंगा लगाने को कहा है। दरअसल, पीएम ने 'हर घर तिरंगा' अभियान को मजबूती देने के लिए अपनी डीपी बदली है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर डीपी चेंज करते हुए लिखा, 'आज 02 अगस्त का दिन विशेष है। ऐसे समय में जब हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, हमारा देश #हरघरतिरंगा जैसे सामूहिक आंदोलन के लिए तैयार है। मैंने अपने सोशल मीडिया पेजों पर डीपी बदल दी है और आप से भी ऐसा करने का आग्रह करता हूं।' बता दें कि पीएम मोदी के डीपी चेंज करने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी अपनी डीपी बदल दी है।
बता दें कि 31 जुलाई दिन रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने 'मन की बात' कार्यक्रम में भी लोगों से अपनी डीपी बदलकर तिंगा लगाने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि, 'तिरंगा हमें आपस में जोड़ता और हमें देश के लिए कुछ करने के लिए प्रेरित करता है।' प्रधानमंत्री ने लोगों से दो अगस्त से 15 अगस्त के बीच अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर राष्ट्रीय ध्वज की तस्वीर लगाने की अपील की।












Click it and Unblock the Notifications