AIADMK के दोनों धड़ों के विलय से बीजेपी को फायदा, पीएम मोदी के ट्वीट में छिपा है संकेत
तमिलनाडु के सियासी घटनाक्रम में आए ताजा बदलाव के पीछे बीजेपी के रोल को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं।
नई दिल्ली। तमिलनाडु के दो राजनीतिक धड़ों का विलय हो गया है। के. पलानीसामी के AIADMK और ओ. पन्नीरसेल्वम एक हो गए हैं। सोमवार को दोनों नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इसका एलान किया। विलय के बाद ओ पन्नीरसेल्वम उप- मुख्यमंत्री बने हैं। के. पलनिसामी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने हुए हैं।

क्या तमिलनाडु में होगी बीजेपी की एंट्री
तमिलनाडु के सियासी घटनाक्रम में आए ताजा बदलाव के पीछे बीजेपी के रोल को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस विलय के बाद ये पार्टी एनडीए में शामिल हो सकती है, इससे एनडीए को दक्षिण में एक नया साथी मिलने की संभावना बढ़ गई है।
Recommended Video


AIADMK के विलय पर पीएम मोदी का ट्वीट
AIADMK के दोनों धड़ों के विलय के बाद जिस तरह से पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ये इस ओर इशारा भी करता है कि आने वाले वक्त में बीजेपी को तमिलनाडु में नया साथी मिल सकता है। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह पहले ही दक्षिण भारत में बीजेपी और एनडीए के विस्तार की बात कह चुके हैं। ऐसी संभावनाएं जताई जा रही हैं कि आने वाले समय में होने वाले कैबिनेट विस्तार में विलय के कुछ नेताओं को मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।

क्या NDA में शामिल होगी AIADMK
राज्य के उप- मुख्यमंत्री पन्नीरसेल्वम जयललिता के निधन के बाद मुख्यमंत्री बने थे। करीब दो महीने तक राज्य की कमान संभालने के बाद उन्हें शशिकला के कारण अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। बाद में ई पलनिसामी तमिलनाडु के सीएम बने। इसके बाद एआईएडीएमके दो धड़ों मेंं बंट गया, हालांकि अब दोनों धड़े एक साथ आ गए हैं। बता दें कि ओ पन्नीरसेल्वम गुट पहले ही बीजेपी के संपर्क में रहा है। जिस तरह से दोनों धड़ों का एआईएडीएमके में विलय हुआ, माना जा रहा है कि जल्द ही वो एनडीए में आ सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications