Video: बच्चों के संग खेला, यात्रियों ने ली सेल्फी...दिल्ली मेट्रो में सवार होकर यशोभूमि तक गए PM मोदी
PM Narendra Modi travels in Delhi Metro: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्वारका सेक्टर-21 से यशोभूमि द्वारका सेक्टर-25 तक दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस लाइन के विस्तार का उद्घाटन किया। द्वारका सेक्टर-21 से यशोभूमि द्वारका सेक्टर 25 (YashoBhoomi Dwarka Sector 25) तक दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस लाइन के विस्तार का उद्घाटन करने के से पहले पीएम मोदी ने दिल्ली मेट्रो में यात्रा की।
पीएम मोदी दिल्ली मेट्रो में सवार होकर यशोभूमि तक गए। इस यात्रा के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी यात्रियों के संग बातचीत की।

सामने आए वीडियो में पीएम मोदी को मेट्रो में एक छोटे बच्चों के साथ खेलते हुए भी देखा जा रहा है। मेट्रो से उतरने के बाद पीएम मोदी ने दिल्ली मेट्रो के कर्मचारियों के साथ भी बातचीत की।
यात्री भी अपने बीच पीएम नरेंद्र मोदी को देखकर काफी खुश हो गए थे। पीएम मोदी को यात्रियों उनके जन्मदिन की आज बधाई भी दी। पीएम नरेंद्र मोदी का आज 17 सितंबर को 73वां जन्मदिन है।
पीएम मोदी कुम्हारों और मोचियों से भी की बात
पीएम मोदी मेट्रो की सवारी के बाद यशोभूमि इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर (IICC) पहुंचे। जहां पीएम मोदी ने यशोभूमि इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर के पहले फेज का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने इस दौरान यहां कुम्हारों और मोचियों से भी मुलाकात की।
यशोभूमि इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर भारत मंडपम से भी बड़ा है। ये दुनिया की सबसे बड़ी MICE बैठकें, प्रोत्साहन, सम्मेलन और प्रदर्शनियां के लिए बनाई गई कन्वेंशन सेंटर में से एक है। यशोभूमि में 15 कन्वेंशन सेंटर और 11 हजार लोगों के बैठने की क्षमता है।
ये कन्वेंशन सेंटर 73,000 वर्ग मीटर से अधिक के विशाल क्षेत्र में बनाया गया है। इसमें मुख्य सभागार, एक भव्य बॉलरूम और 13 मीटिंग हॉल भी है।












Click it and Unblock the Notifications