कल शाम 4 बजे देश को संबोधित करेंगे PM मोदी, हो सकता है कुछ बड़ा ऐलान
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी मंगलवार (30 जून) को शाम 5 बजे देश को संबोधित करेंगे। सोमवार को पीएमओ की तरफ से ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी गई। पीएम की तरफ से ट्वीट में कहा गया कि मंगलवार शाम 4 बजे पीएम देश को संबोधित करेंगे। आपको बता दें कि बीते तीन महीनों में पीएम का देश के नाम ये 5वां विशेष संबोधन होगा। उनका संबोधन ऐसे वक्त में हो रहा है जब आज यानी सोमवार को ही अनलॉक-2 के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है।

हालांकि अभी यह साफ नहीं हो सका है कि पीएम का संबोधन किस विषय पर होगा लेकिन संभावना जताई जा रही है कि पीएम मोदी भारत-चीन संबंधों को लेकर कोई बड़ी बात देश के सामने रख सकते हैं। आपको बता दें 15 जून को लद्दाख की गलवान घाटी में भारत और चीन के जवानों के बीच खूनी झड़प के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा हुआ है।
चीन लद्दाख में LAC पर बदलने की कोशिश कर रहा है। भारत ने गलवान घाटी पर संप्रभुता के चीन के दावे को स्पष्ट रूप से खारिज कर दिया है। कहा यह भी जा रहा है कि पीएम कोरोना वायरस के खिलाफ जंग को लेकर कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं। वहीं जानकारों का यह भी मानना है कि भारत के पहले कोविड-19 टीके को क्लीनिकल ट्रायल को मिली मंजूरी पर भी पीएम बात कर सकते हैं।
कोरोना संकट में प्रधानमंत्री मोदी के अब तक के संबोधन
- 19 मार्च - पहले संबोधन में जनता कर्फ्यू का ऐलान
- 24 मार्च - दूसरे संबोधन में 21 दिन का लॉकडाउन
- 03 अप्रैल - तीसरे संबोधन में दीप जलाने की अपील
- 14 अप्रैल - चौथे संबोधन में लॉकडाउन-2 की घोषणा
- 12 मई - 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज का ऐलान, लॉकडाउन 4.0 का ऐलान
Prime Minister @narendramodi will address the nation at 4 PM tomorrow.
— PMO India (@PMOIndia) June 29, 2020












Click it and Unblock the Notifications