प्रियंका पर पीएम मोदी का वार- नामदार परिवार की चौथी पीढ़ी भी सांप-सपेरों का खेल दिखाकर वोट मांग रही

नई दिल्ली। राजस्थान के बीकानेर में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि वो ये भूल रहे हैं कि भारत अब 'स्नेक' से आगे बढ़कर अब 'माउस' थामकर आगे बढ़ रहा है। भारत का नौजवान, अब कंप्यूटर-माउस- इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के माध्यम से पूरी दुनिया को दिशा दिखा रहा है। बता दें कि पीएम मोदी का ये बयान उस वीडियो के वायरल होने के के बाद आया है जिसमें कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सांपों से खेलती हुई नजर आ रही हैं।

नामदार परिवार की चौथी पीढ़ी भी यही काम कर रही है

नामदार परिवार की चौथी पीढ़ी भी यही काम कर रही है

पीएम मोदी ने कहा कि एक दौर था जब कांग्रेस के नामदार विदेशी मेहमानों के सामने सांप-नेवलों को नचाकर खुश हुआ करते थे। पूरी दुनिया ये देखकर कहती थी कि भारत तो सिर्फ सांप-नेवलों का देश है। आजादी के बाद भारत की उस समय जो छवि बनाई गई, वो दशकों तक ऐसी ही नहीं रही। अब आज नामदार परिवार की चौथी पीढ़ी भी यही काम कर रही है। इसके अलावा जब हमारे सपूत जान हथेली पर रखकर आतंकियों को घर में घुसकर मारते हैं तो ये सवाल उठाते हैं कि आतंकियों की लाशें कहां हैं। क्या उनको दफन करने के लिए चादर भेजने का कांग्रेस का इरादा है?

कांग्रेस ने कभी नारे दिए, कभी वायदे किए लेकिन उन्हें पूरा करने का इरादा नहीं दिखाया

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि दशकों के अपने शासन में कांग्रेस ने कभी नारे दिए, कभी वायदे किए। लेकिन उन्हें पूरा करने का इरादा नहीं दिखाया। गरीब जब बीमार पड़ता था, तो उसे नारा मिला। गरीब को रोजगार चाहिए था, तो भी उसे नारा मिला। गरीब को अन्न और शिक्षा चाहिए थी, तो भी उसे नारा मिला। कांग्रेस की इसी मानसिकता ने गरीब, किसान और मजदूर को सिर्फ नारा बनाकर रखा। 10 दिन में कर्ज माफ, नहीं तो मुख्यमंत्री साफ-किसानों को ये नारा किसने दिया था? कर्जमाफी हुई क्या? मुख्यमंत्री साफ हुआ क्या?

रायबरेली में सपरों के परिवार से मिली थीं प्रियंका गांधी

रायबरेली में सपरों के परिवार से मिली थीं प्रियंका गांधी

दरअसल प्रियंका गांधी पिछले दो दिनों से माँ सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में लोगों से जनसंपर्क कर रही हैं। इस दौरान गुरुवार को प्रियंका गांधी वाड्रा हंसा का पुरवा गांव पहुंची थीं। जहां पर वे सपेरों के एक परिवार से मिलीं। इसके बाद उन्होंने सपेरों से उनकी आय और अन्य मुद्दों पर बात की। जब वे सपेरों से बात कर रहीं तो उसी दौरान उन्होंने पास रखी एक टोकरी में बंद सांप दिखाने के लिए कहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+