एशिया का पहला वर्टिकल लिफ्ट रेलवे सी-ब्रिज, नई ट्रेन, रामेश्वरम में पूजा...रामनवमी पर ये है PM मोदी का प्लान

PM Narendra Modi Tamil Nadu Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 06 अप्रैल को तमिलनाडु के रामेश्वरम में रामनवमी मनाएंगे। इस दौरान पीएम मोदी अरब सागर पर बने एशिया के पहले वर्टिकल लिफ्ट रेलवे सी-ब्रिज पंबन रेलवे ब्रिज (Pamban bridge) का उद्घाटन करेंगे। ये ब्रिज रामेश्वरम (पम्बन द्वीप) को भारत की मुख्य भूमि तमिलनाडु के मंडपम से जोड़ता है और 2.08 किमी लंबा है। पीएम मोदी ने नवंबर 2019 में इसकी नींव रखी थी।

पीएम नरेंद्र मोदी इसके अलावा मिलनाडु में 8,300 करोड़ रुपये की लागत वाली विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी उद्घाटन के बाद रामेश्वरम में रामनाथस्वामी मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। रामायण के मुताबिक रामसेतु का निर्माण रामेश्वरम के पास धनुषकोडी से ही शुरू हुआ था...इसी वजह से ये आस्था के नजरिए से भी अहम है...इसलिए पीएम मोदी ने रामनवमी पर इसका उद्घाटन करने का सोचा है।

PM Narendra Modi Tamil Nadu Visit

क्या है पीएम मोदी का आज का कार्यक्रम?

पीएम नरेंद्र मोदी आज दोपहर 12 बजे पंबन रेल ब्रिज उद्घाटन करेंगे। उसके बाद सड़क पुल से एक ट्रेन और एक जहाज भी हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद पीएम मोदी लगभग 1 बजे तक मेश्वरम में रामनाथस्वामी मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे। दिन के 1:30 बजे पीएम मोदी तमिलनाडु में 8,300 करोड़ रुपये की विभिन्न रेल और सड़क परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इसके बाद पीएम मोदी एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

Pamban Bridge: जानिए पंबन रेलवे ब्रिज की खास बातें

  • पंबन रेलवे ब्रिज 2.08 किमी लंबा है और इसे बनान में 700 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। रामेश्वरम को मुख्य भूमि से जोड़ने वाला यह पुल वैश्विक मंच पर इंजीनियरिंग के कमाल का बेहतरीन उदाहरण है।
  • पंबन रेलवे ब्रिज 100 स्पैन से मिलकर बनाया गया है। जब इसके नीचे से समुद्री जहाज निकलता है तो इस नेविगेशन ब्रिज का सेंटर स्पैन महज 5 मिनट में ऊपर उठ जाता है।
  • पंबन ब्रिज इलेक्ट्रो-मैकेनिकल सिस्टम पर काम करता है। इसका सेंटर स्पैन 5 मिनट में 22 मीटर तक ऊपर उठ सकता है। ये सब करने के लिए सिर्फ एक शख्स की जरूरत होगी।
  • पंबन ब्रिज को टिकाऊ बनाने के लिए इसमें स्टेनलेस स्टील और पॉलीसिलोक्सेन कोटिंग की गई है। ये कोटिंग ब्रिज को जंग और समुद्र के नमकीन पानी से बचाएगी।

Take a Poll

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+