आखिर क्यों मन की बात में बोले पीएम मोदी-' मैं आज भी सत्ता में नहीं...'

नई दिल्ली, 28 नवंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज महीने के आखिरी रविवार देश वासियों से 'मन की बात' की। यह मन की बात का 83वां संस्करण था, इस दौरान पीएम मोदी ने अमृत महोत्सव की गूंज है और लगातार इस महोत्सव का जिक्र किया और आयुष्मान योजना के लाभार्थियों के साथ बातचीत की। पीएम मोदी ने कहा कि आयुष्मान कार्ड से देश के गरीबों को चिकित्सा के क्षेत्र में बड़ा लाभ मिल रहा है, उन्होंने योजना के दो लाभार्थियों राजेश कुमार प्रजापति और मथुरा की रहने वालीं सुख देवी से बात की।

PM narendra modi spoke to the beneficiaries of Ayushman bhatar Yojana

'मन की बात' में पीएम मोदी ने दिल की बीमारी से पीड़ित राजेश कुमार प्रजापति से फोन पर बात की जिन्होंने आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से बिना एक रुपए खर्च किए अपना इलाज कराया। 49 वर्षीय राजेश ने पीएम मोदी से कहा, मेरे हार्ट में प्रॉब्लम आ गई थी, सीने में जलन होने लगी थी। मेरे पास आयुष्मान कार्ड था, फिर मैंने अपना सारा इलाज उसी कार्ड से कराया। आयुष्मान कार्ड गरीबों के लिए बड़ा लाभकारी है। कार्ड ना होता तो बहुत सारा खर्चा होता, इलाज में मेरा एक पैसा खर्च नहीं हुआ। दवाईयां भी उसी कार्ड से मिलीं।

Recommended Video

    Mann Ki Baat: PM Modi ने मन की बात में कही ये बड़ी बातें | वनइंडिया हिंदी

    यह भी पढ़ें: Mann ki Baat Highlights: पीएम मोदी ने की अमृत महोत्सव, आयुष्मान भारत और बाबा साहेब की बात

    इस बीच राजेश ने कहा, 'मैं इस योजना से बहुत खुश हूं, आपकी (पीएम मोदी) उम्र लंबी हो और आप हमेशा सत्ता में रहें।' इस बात पर पीएम मोदी ने कहा, 'राजेश जी आप मुझे सत्ता में रहने की शुभकामना मत दीजिए। मैं आज भी सत्ता में नहीं हूं और भविष्य में भी सत्ता में जाना नहीं चाहता हूं। मैं सिर्फ सेवा में रहना चाहता हूं। मेरे लिए ये पद, प्रधानमंत्री, सत्ता के लिए है ही नहीं, सेवा के लिए है।' पीएम मोदी ने राजेश से आगे कहा कि वह इस योजना के बारे में अन्य गरीबों को बताए ताकि वह भी ऐसा कार्ड बनवा लें।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+