प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से फोन पर की बात, आतंक के खिलाफ दिया साथ का भरोसा
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों से फोन पर बात की है। दोनों देशों के नेताओं के बीच कोरोना, आतंकवाद और आपसी सहयोग समेत कई मुद्दों पर बात हुई है। नरेंद्र मोदी ने मैक्रों से हाल ही में फ्रांस में हुए आतंकवादी हमले को लेकर अपनी ओर से दुख जताया और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में फ्रांस को भारत की ओर से पूरे सहयोग का भरोसा दिया। पीएमओ की ओर से सोमवार को ये जानकारी दी गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एमैनुएल मैक्रों ने आपसी हित के द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की। कोरोना वायरस वैक्सीन और कोरोना वायरस के बाद आर्थिक सुधार, भारत-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग, साइबर सुरक्षा को लेकर भी दोनों नेताओं के बीच बात हुई। दोनों नेताओं ने हाल के समय में भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी में गहराई और मजबूती पर संतोष व्यक्त किया और आगे एक साथ मिलकर काम करना जारी रखने पर सहमति व्यक्त की।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना के खत्म होने के बाद मैक्रों को भारत आने का न्योता भी दिया है।
ये भी पढ़ें- बिहारः राज्यसभा के लिए चुने गए सुशील मोदी ने की लालू यादव के खास रिकॉर्ड की बराबरी












Click it and Unblock the Notifications