राज्यसभा के लिए चुने जाते ही सुशील मोदी ने की लालू यादव के खास रिकॉर्ड की बराबरी

बिहारः राज्यसभा के लिए चुने गए सुशील मोदी ने की लालू यादव के खास रिकॉर्ड की बराबरी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नेता सुशील कुमार मोदी बिहार की खाली राज्यसभा सीट के लिए निर्विरोध चुन लिए गए हैं। सोमवार को बिहार विधानसभा सचिवालय में सुशील कुमार मोदी को राज्यसभा सांसद चुने जाने का सर्टिफिकेट दिया गया। राज्यसभा सांसद बनते ही सुशील मोदी ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि के खास रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

बिहार में ये रिकॉर्ड बनाने वाले सुशील मोदी तीसरे नेता

बिहार में ये रिकॉर्ड बनाने वाले सुशील मोदी तीसरे नेता

बिहार से आने वाले सुशील मोदी तीसरे ऐसे नेता हैं, जो चारों सदनों (राज्यसभा, लोकसभा, विधानसभा और विधान परिषद) के लिए चुने गए हैं। सुशील मोदी से पहले बिहार के दो नेताओं लालू प्रसाद यादव और नागमणि के नाम पर ये रिकॉर्ड दर्ज था। अब मोदी भी बिहार के नेताओं की इस खास फेहरिस्त में शामिल हो गए हैं।

सुशील मोदी 1990 में पहली बार विधायक चुने गए थे। 2004 में भागलपुर से लोकसभा के सदस्य बने। 2005 से वो लगातार विधान परिषद के सदस्य रहे, अब उनको राज्यसभा के लिए चुना गया है। तीस साल के समय में वो चारों सदनों में पहुंच गए हैं।

लालू यादव और नागमणि के नाम था रिकॉर्ड

लालू यादव और नागमणि के नाम था रिकॉर्ड

बिहार की राजनीति के बहुत बड़े नाम लालू प्रसाद यादव भी चारों सदनों में रहे हैं। लालू यादव 1977 में लोकसभा सांसद बने थे। इसके बाद 1980 में पहली बार विधायक चुने गए। 1990 में लालू यादव विधान परिषद के सदस्य बने। 2002 में लालू यादव राज्यसभा के सदस्य चुने गए थे।

बिहार के एक और नेता नागमणि के नाम भी चारों सदनों में रहने का रिकॉर्ड है। केंद्रीय मंत्री रहे नागमणि 1977 में विधायक, 1995 में राज्यसभा सांसद, 1999 में लोकसभा एमपी और 2006 में एमएलसी बने।

रामविलास पासवान के निधन से खाली हुई सीट पर चुने गए हैं मोदी

रामविलास पासवान के निधन से खाली हुई सीट पर चुने गए हैं मोदी

बिहार की ये राज्यसभा सीट, एलजेपी संस्थापक और पूर्व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के निधन से खाली हुई थी। चुनाव में महागठबंधन ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा। हालांकि एक इंजीनियर ने नामांकन दाखिल किया था। लेकिन तकनीकी खामी के चलते उनका नामांकन रद्द कर दिया गया था। ऐसे में मोदी निर्विरोध चुन लिए गए। सुशील मोदी बीती सरकार में बिहार के उपमुख्यमंत्री थे।

ये भी पढ़ें- बिहारः शादी के मंडप से दूल्हा बने खूंखार बदमाश को उठा ले गई STF, देखते रह गए मेहमान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+