कंगना ने की पीएम मोदी की तारीफ कहा- वो योग्य हैं, अपने मम्मी-पापा की वजह से इस मुकाम पर नहीं पहुंचे
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौट ने पीएम मोदी को लेकर एक बयान दिया है। इस बयान से यह साफ हो गया है कि कंगना भी पीएम मोदी की सपोर्टर हैं। अपने इस बयान में कंगना लोकसभा चुनाव 2019 के बारे में बात कर रही हैं। कंगना ने मोदी सरकार के बारे में बात करते हुए कहा कि "पांच साल बहुत कम है किसी भी देश को खड्डे से निकालने के लिए। आप जानते हैं कि देश खड्डे में है, हमें इसे बाहर निकालने की जरुरत है। इसके लिए पांच साल काफी नहीं हैं। कंगना ने कहा कि मोदी पीएम पद के लिए सबसे योग्य उम्मीदवार हैं।

पीएम के बारे में बात करते हुए कंगना ने कहा है, "वो सबसे ज्यादा योग्य व्याक्ति हैं। ऐसा नही है कि वो अपने मम्मी-पापा की वजह से इस मुकाम पर पहुंचे हैं। वो बहुत ही संघर्ष कर के यहां तक आए हैं। लोकतांत्रिक प्रक्रिया से हमने उन्हें चुना है। वो इसलिए इसके सबसे ज्यादा योग्य है। वो न सिर्फ योग्य है बल्कि कठिन परिश्रम से खुद को साबित भी कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के तौर पर उनके भरोसे को लेकर कोई डाउट नहीं किया जा सकता।"
ऐसे में कंगना के इस रवैये से बड़ा सवाल से उठ रहा है कि क्या कंगना 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगी या बीजेपी का प्रचार-प्रसार करने के लिए कैंपेन में हिस्सा लेंगी। हालांकि इस बारे में कंगना ने कोई बात नहीं की है। आपको बता दें कि कंगना आने वाली फिल्म 'चलो जीते हैं' की स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल हुई थीं। इसी दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने पीएम मोदी और उनकी सरकार को लेकर अपनी सोच सभी के सामने रखी है।
-
'मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन सब जानता हूं', महिला आरक्षण पर PM मोदी की 10 बड़ी बातें, बदल जाएगी संसद की सूरत! -
Nari Shakti Vandan: सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' है महिला आरक्षण? खड़गे का मोदी को पत्र, नारी शक्ति वंदन क्या है? -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस












Click it and Unblock the Notifications