इरफान खान के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख, कहा- सिनेमा की दुनिया के लिए बड़ी क्षति
नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता इरफान खान का मुंबई स्थित कोकिलाबेन अस्पताल में बुधवार को निधन हो गया है। उन्होंने महज 53 साल की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया। इरफान खान के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने कहा कि इरफान खान का निधन सिनेमा और रंगमंच की दुनिया के लिए एक क्षति है। उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति गहरी संवेदना।
Recommended Video

प्रधानमंत्री ने क्या कहा?
प्रधानमंत्री ने ट्वीट में कहा, 'इरफान खान का निधन सिनेमा और रंगमंच की दुनिया के लिए एक क्षति है। उन्हें हमेशा उनकी वर्सटाइल परफॉर्मेंस के लिए याद किया जाएगा। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।'

वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से मां के अंतिम दर्शन किए थे
बता दें इरफान खुद कैंसर का इलाज कराकर कुछ समय पहले विदेश से लौटे थे। लॉकडाउन में घर से दूर होने की वजह से उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए अपनी मां के अंतिम दर्शन किए थे। इरफान खान के निधन को लेकर आधिकारिक बयान भी जारी कर दिया गया है। इमसें लिखा गया है- 'मुझे यकिन है कि मैं सेरेंडर कर चुका हूं। ये कुछ शब्द हैं, जो इरफान ने 2018 में अपने कैंसर से लड़ने की शुरुआत में कहे थे। यह बहुत दुख देने वाला है कि हमें उनके न रहने की खबर को आगे लाना पड़ रहा है।'

अंग्रेजी मीडियम है आखिरी फिल्म
बॉलीवुड के टैलेंटेड अभिनाताओं में शामिल इरफान खान के यूं अचानक चले जाने से उनके फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स सदमे में हैं। दो साल पहले मार्च 2018 में इरफान को न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर नामक बीमारी का पता चला था। विदेश से इस बीमारी का इलाज कराकर इरफान खान ठीक हो गए थे। इसके बाद वह भारत लौटे और अंग्रेजी मीडियम में काम किया। ये फिल्म इरफान की जिंदगी की आखिरी फिल्म है।












Click it and Unblock the Notifications