अग्निपथ: बवाल के बीच PM मोदी बोले- देश का दुर्भाग्य, अच्छी चीजें राजनीति में फंस जाती हैं

केंद्र सरकार की 'अग्निपथ योजना' को लेकर देश के कई राज्यों में प्रदर्शन जारी है। युवाओं के उग्र विरोध प्रदर्शन में देश की संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है।

नई दिल्ली, 19 जून : केंद्र सरकार की 'अग्निपथ योजना' को लेकर देश के कई राज्यों में प्रदर्शन जारी है। युवाओं के उग्र विरोध प्रदर्शन में देश की संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है। पीएम मोदी ने पहली बार इसको लेकर अपना बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमारे देश का दुर्भाग्य है कि बहुत सी अच्छी चीजें और अच्छे उद्देश्य से की गई चीजें, राजनीति के रंग में फंस जाती हैं।

Recommended Video

    PM Modi ने Delhi को दी बड़ी सौगात, Pragati Maidan Tunnel का उद्घाटन | वनइंडिया हिंदी | *News
    pm narendra modi

    पीएम मोदी ने रविवार को दिल्ली में प्रगति मैदान इंटीग्रेटेड ट्रांजिट कॉरिडोर परियोजना की मुख्य सुरंग और अंडरपास का उद्घाटन के बाद अपने भाषण के दौरान ये बात कही। हालांकि, इस दौरान उन्होंने इस विरोध प्रदर्शन का जिक्र नहीं किया। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष मुझे डिफेंस कॉम्प्लेक्स के लोकार्पण का भी अवसर मिला था। लेकिन हमारे देश का दुर्भाग्य है कि कई अच्छे काम राजनीति के रंग में फंस जाती है।

    आठ सालों में मेट्रो सेवा 193 किमी से बढ़कर 400 किमी हुई

    पीएम मोदी ने कहा कि पिछले आठ वर्षों में मेट्रो सेवा 193 किमी से बढ़कर 400 किमी हो गई है। उन्होंने कहा कि भारतीय परंपरा को प्रदर्शित करने के लिए दशकों पहले गठित प्रगति मैदान की 'प्रगति' ज्यादा नहीं हुई। कागज पर एक विकास योजना थी। तत्कालीन सरकार ने अखबारों की सुर्खियों में आने के लिए फैशन में घोषणाएं कीं और फिर व्यस्त हो गईं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+