विजय संकल्प रैली में पटना से बोले PM मोदी- देश अब बदल गया है, चुन-चुन कर बदला लेता है

पटना। बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में एनडीए की संकल्प रैली हुई। इस रैली को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री व जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री व लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष राम विलास पासवान ने संबोधित किया। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि चौकीदार को गाली देने की साजिश चल रही है। आप यकीन रखिए, आपका चौकीदार हर तरीके से चौकन्ना है।

LIVE: पटना रैली में पीएम मोदी ने लालू पर बोला हमला

LIVE Feed
Mar 03, 2019, 1:48 PM IST

नया भारत नई नीतियों के साथ आगे बढ़ रहा है। अब अपने जवानों की मौत पर हिंदुस्तान चुप नहीं बैठता है, चुन-चुन कर बदला लेता है।
Mar 03, 2019, 1:48 PM IST

पीएम ने कहा, 'मैंने जितनी भी उपलब्धियां गिनाई हैं, वह तब ही संभव हुआ जब हमें आपने अच्छा बहुमत दिया। 2019 तक का समय जरूरतों को पूरा करने का था और आगे का समय देश को 21वीं सदी में नई ऊंचाई पर पहुंचाने का है। अगर देश में महामिलावट की सरकार होती तो ना ही गरीबों के लिए काम होता, ना ही विकास होता। इनकी प्रवृति अपना विकास करने की है।
Mar 03, 2019, 1:47 PM IST

सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस भारत आए। भोजन के वक्त हम बात कर रहे थे। मैंने उन्हें कहा कि देश तेजी से तरक्की कर रहा है, लोगों के मन में उसी तरह से नई इच्छाएं जगती हैं। मेरे निवेदन पर हज का कोटा बढ़ाकर 2 लाख किया गया।
Mar 03, 2019, 1:47 PM IST

मेरे कहने पर सऊदी अरब के क्रउन प्रिंस ने वहां की जेल में बंद 850 भारतीय कैदियों को छोड़ा। मैं इसके लिए सऊदी को धन्यवाद देता हूं।
Mar 03, 2019, 1:46 PM IST

आज चीजों को समझने का प्रयास कीजिए। वे कहते हैं- आओ मिलकर मोदी को खत्म करें और मोदी कहता है- आओ मिलकर आतंकवाद को खत्म करें।
Mar 03, 2019, 1:45 PM IST

जवानों के पराक्रम पर विरोधी नेता संदेह कर रहे हैं और सबूत मांग रहे हैं। देश बदल गया है अब चुन-चुन कर बदला लिया जाता है। सेना आतंकवाद को कुचलने में लगी है। कांग्रेस और सहयोगी सेना का मनोबल तोड़ने में लगे हैं।
Mar 03, 2019, 1:28 PM IST

रैली में पीएम मोदी ने कहा देश पर बुरी नजर करने वालों के सामने आपका ये चौकीदार दीवार बनकर खड़ा है। देश के वंचित, शोषित और मध्यम वर्ग के हित में जितने भी फैसले लिए जाने हैं, वो डंके की चोट पर लिए जा रहे हैं और आगे भी लिए जाएं।
Mar 03, 2019, 1:27 PM IST

चारे के नाम पर क्या-क्या हुआ है, यह बिहार के लोग बहुत अच्छी तरह से जानते हैं। अब बिचौलिए से मुक्त करने वाली योजना एनडीए सरकार ने आपके चौकीदार ने शुरू की है।
Mar 03, 2019, 1:20 PM IST

पीएम ने कहा- पटना में मेट्रो आ रही है, सीएनजी गैस से गाड़ियां चलेंगी और घर-घर में पाइप से गैस की सप्लाई होने जा रही है।
Mar 03, 2019, 1:20 PM IST

सीएम नीतीश की तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मुझे यह देख कर खुशी होती है कि नीतीश बाबू जैसे कर्मठ व्यक्ति ने बिहार को कैसे पुराने दौर से निकाला है। नीतीश और सुशील जी की जोड़ी सहित पूरी एनडीए ने इसके लिए बेहतरीन काम किया है।
Mar 03, 2019, 1:16 PM IST

मैं गांधी शांति पुरस्कार के लिए बिहार के लिए बिंदेश्वरी पाठक को नमन करता हूं, उन्होंने बापू के स्वच्छता का संदेश आगे बढ़ाया।
Mar 03, 2019, 1:14 PM IST

बिहार में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि- मैें शहीद पिंटू कुमार, पुलवामा में शहीद संजय सिन्हा और रतन ठाकुर सहित बिहार के सभी शहीदों को नमन करता हूं।
Mar 03, 2019, 1:08 PM IST

उन्‍होंने कहा बिहार में विकास के कामों में केंद्र सरकार काफी सहयोग कर रही है, मैं इसके लिए केंद्र सरकार को धन्यवाद देता हूं।
Mar 03, 2019, 1:04 PM IST

नीतीश कुमार ने कहा, प्रधानमंत्रीजी को आश्वस्त करता हूं की बापू की जयंती 2 अक्टूबर तक घर-घर में शौचालय के निर्माण का काम पूरा कर दूंगा।
Mar 03, 2019, 1:03 PM IST

रैली में नीतीश कुमार ने कहा कि पांच साल के कार्यकाल में ही माननीय पीएम नरेंद्र मोदीजी ने जितना काम किया है, उसकी लोग हमेशा चर्चा करते हैं। गरीबों को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन, 5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलना कोई मामूली बात नहीं है।
Mar 03, 2019, 12:56 PM IST

केंद्रीय मंत्री और लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान ने रैली को संबोधित करते हुए कहा, 'आज हमें इस बात की खुशी है कि जो काम 70 साल में नहीं हो सका,आपने 5 साल में कर दिखाया।आपने विभिन्न योजनाओं के जरिये 5 साल में ही करोड़ों गरीबों का जीवन स्तर ऊपर उठाया है।'
Mar 03, 2019, 12:56 PM IST

रैली को संबोधित करते हुए बिहार के उप मुख्यमंत्री और भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा, 'मैं स्वागत करता हूं,उस प्रधानमंत्री का, जो युद्ध भी जानता है,शांति भी जानता है। जो सियोल शांति पुरस्कार भी जीतता है, पुलवामा का बदला भी लेता है।10 गीदड़ मिलकर एक शेर का मुकाबला नही कर सकते।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+