अमरोहा में पीएम मोदी बोले- आतंकियों को उन्हीं की भाषा में जबाव देना, कुछ लोगों को परेशान करता है
नई

दुनिया के देशों में भारत का डंका बज रहा
पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि बीते 5 सालों में जिस तरह से आपने इस चौकीदार का साथ दिया है, उसके लिए मैं बहुत विनम्रता के साथ आपक सबको शीश झुकाकर नमन सरता हूं। पीएम ने कहा कि आज दुनिया के देशों में भारत का डंका बज रहा है, दुनिया भर में भारत की जय जयकार हो रही है। इस कारण मोदी नहीं हैं, इसका कारण आप लोग हैं। 2014 में आपने जो वोट दिया उसकी ताकत है। ये पूर्ण बहुमत वाली सरकार की ताकत है

मजबूत सरकार ही कड़े और बड़े फैसले ले पाती है
पीएम मोदी ने कहा कि देश की साख रहे, इसके लिए मजबूत सरकार का होना बहुत जरूरी है। मजबूत सरकार ही कड़े और बड़े फैसले ले पाती है, देश को आगे बढ़ा पाती है। आतंकियों को उन्हीं की बातों में जबाव देना, हमारे देश के ही कुछ लोगों को परेशान करता है। जब भारत डंके की चोट पर दुश्मन को मारता है, तब कुछ लोगों को हिंदुस्तान में रोना आता है।

बीते 5 वर्षों से धमाके रुके हैं, बम-बंदूकों की आवाज बंद हुई है
बीते 5 वर्षों से धमाके रुके हैं, बम-बंदूकों की आवाज बंद हुई है। निर्दोष लोगों की जान जाना बंद हो गये। ये इसलिए हुआ है क्योंकि आपने दिल्ली में चौकीदार को बैठा रखा है। आतंकियों को पता है कि वो एक गलती भी करेंगे तो मोदी उन्हें पाताल में भी सबक सिखाएगा। पीएम ने कहा कि वोटबैंक की पॉलिटिक्स ने देश का बहुत नुकसान किया है। पश्चिमी यूपी में पहले गुंडागर्दी की, कानून व्यवस्था की क्या स्थिति थी? समाजवादी पार्टी की सरकार के समय अपराधियों को खुली छूट मिल गई थी। आज भाजपा सरकार में इसपर नियंत्रण लगा है।
यह












Click it and Unblock the Notifications