पीएम मोदी, राहुल गांधी ने खोए हजारों ट्विटर फॉलोअर्स, ये रही बड़ी वजह
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस प्रेसिडेंट राहुल गांधी ने हाल की महीनों में माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर अपने हजारों फॉलोवर को खो दिए हैं। बिजनेस स्टैंडर्ड ने ट्विटर के साथ की एक स्टडी के मुताबिक, नवबंर में ट्विटर ने फेक प्रोफाइल पर खिलाफ कड़ी कार्रवाई थी जिसके बाद से इन दोनों नेताओं के अपने हजारों फर्जी फॉलोवरों को खोना पड़ा है। सोमवार को बीएस रिपोर्ट में कहा गया है कि मोदी ने एक लाख फॉलोवर को खो दिया, जबकि गांधी ने 9,000 को खो दिया।

इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी द्वारा 2014 और 2019 के आम चुनावों के बीच सोशल मीडिया पैटर्न की जांच के लिए अध्ययन किया गया था। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि इसमें 925 भारतीय राजनीतिक हैंडल शामिल हैं, जिसमें सभी मुख्य राजनीतिक दलों के उपयोगकर्ता खाते शामिल हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि, मोदी और गांधी के अलावा गृह राज्य मंत्री किरन रिजिजू, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव और आईटी की संसदीय समिति के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने भी ट्विटर पर अपने फॉलोवर की एक महत्वपूर्ण संख्या खो दिया है।
आईआईआईटी-दिल्ली और हैदराबाद के प्रोफेसर पोन्नुरंगम कुमारगुरु ने बताया कि, 2014 के विश्लेषण के साथ तुलना करना बहुत जल्दी है। लेकिन कुछ शुरुआती रुझान दिलचस्प हैं। मिसाल के तौर पर, इस समय ट्विटर पर राजनीतिक नेताओं की मौजूदगी की मात्रा अधिक है। जिन 925 हैंडल्स का हम अध्ययन कर रहे हैं, उनमें से 500 पहले से ही सत्यापित हैं। 2014 में ऐसा नहीं था।
पिछले साल जुलाई में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने वैश्विक स्तर पर इसी तरह की कवायद की थी। जिसके चलते मोदी के फॉलोवर्स की संख्या में 3 लाख की कमी आई और गांधी को लगभग 17,000 का नुकसान हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications