राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का आज पुण्यतिथि है। पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। आपको बता दें कि आज ही के दिन 21 मई 1991 को तमिलनाडु में एक चुनावी सभा के दौरान हत्या कर दी गई थी। आत्मघाती हमलावर ने ब्लास्ट कर हत्या को अंजाम दिया था। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पीएम मोदी ने ट्वीट किया ''मैं पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।''

वहीं राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस सोशल मीडिया पर #ThankYouRajivGandhi कैंपेन चला रही है। कांग्रेस की तरफ से किए गए ट्वीट में लिखा गया है "राजीव गांधी - वह व्यक्ति जिसने एक युवा भारत की नब्ज को महसूस किया और हमें एक उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसर किया। वह आदमी जो युवा और बूढ़े की जरूरतों को समझता था और एक और सभी से प्यार करता था।"












Click it and Unblock the Notifications