पुलवामा के शहीदों को पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि बोले- सैनिकों का बलिदान देशवासियों को हमेशा प्रेरित करेगा
नई दिल्ली, 14 फरवरी। पुलवामा में सीआरपीएफ दस्ते पर आतंकी हमले के के आज तीन साल पूरे हो गए। इस हमले में देश के 40 वीर जवान शहीद हुए थे। सैनिकों की इस बलिदान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने याद किया है। पीएम मोदी ने पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने कहा कि मैं आज के दिन 2019 में पुलवामा में शहीद हुए देश के बहादुर जवानों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं जिन्होंने देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान दिया। उनकी बहादुरी और सर्वोच्च बलिदान हर भारतीय को देश को मजबूत और संपन्न बनाने के लिए प्रेरित करेगा।

आज से तीन साल पहले 14 फरवरी 2019 को आतंकियों ने पुलवामा में बड़े हमले को अंजाम दिया था, जिसमे देश के 40 वीर जवान शहीद हो गए थे। आतंकियों ने सीआरपीएफ के जवानों के पर आत्मघाती हमला किया था, जिसमे पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद का नाम सामने आया था। जैश ने खुद आगे आकर इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। इस हमले के महज 12 दिनों के बाद भारत ने पाकिस्तान से बदला लिया था और 26 फरवरी को बालाकोट में सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया था। इस सर्जिकल स्ट्राइक में भारतीय सेना ने जैश के कई आतंकियों को मौत के घाटर उतार दिया था।
बता दें कि 14 फरवरी 2019 में जब श्रीनगर-जम्मू हाईवे से सीआरपीएफ का काफिला गुजर रहा था तो उसमे 78 गाड़ियां शामिल थीं, जिसमे कुल 2547 जवान सवार थे। इस दौरान आतंकियों ने विस्फोटक से भरी गाड़ी को सीआरपीएफ के काफिले से भिड़ा दिया था, जिसमे सीआरपीएफ की एक गाड़ी के परखच्चे उड़ गए थे। इसे कश्मीर में जवानों पर आतंकियों द्वारा अबतक का सबस बड़ा आत्मघाती हमला माना जाता है। इस हमल में आतंकी आदिल अहमद डार की मौत हो गी थी। इस हमले के बाद ही सेना ने 350 से अधिक जैश के आतंकियों को पाकिस्तान के भीतर घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक में मौत के घाट उतार दिया था।












Click it and Unblock the Notifications