जब अजान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ देर के लिए रोक दिया भाषण
नई दिल्ली। नार्थ ईस्ट के राज्यों (मेघालय, नगालैंड और त्रिपुरा) में हुए विधानसभा चुनावों के परिणाम आने के बाद से भारतीय जनता पार्टी उत्साह में है। त्रिपुरा में मिली जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उनका भब्य स्वागत किया। कार्यालय पहुंचते ही शाह ने अंगवस्त्र देकर पीएम मोदी का स्वागत किया। उसके बाद पीएम मोदी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने आए। वो अभी बोलना शुरू ही किए थे कि अजान की आवाज आने लगी। आवाज सुनते ही पीएम मोदी 2 मिनट के लिए रुक गए।

अजान खत्म होने के बाद पीएम मोदी ने संबोधन की शुरूआत करते हुए कहा, हिंसा की राजनीति के कारण हमारे निर्दोष कार्यकर्ताओं को मौत के घाट उतार दिया। हमारे कार्यकर्ताओं को खोने की पीड़ा जितनी हमलोगों को थी उतनी ही पीड़ा त्रिपुरा के हर नगारिक को थी। उन्होंने बीजेपी के मारे गए कार्यकर्ताओं को श्रद्धाजंलि दी। उन्होंने उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा। इससे पहले इसी मौके पर अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा आज का दिन बीजेपी कार्यकर्ताओं के लिए बड़ा दिन है। मैं तीनों राज्यों के कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करता हूं।
हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि भाजपा का स्वर्णिम काल अभी आना बाकी है। शाह ने कहा कि त्रिपुरा में जनता ने 'चलो पलटाई' नारे को मंजूरी दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्ट ईस्ट पॉलिसी के जरिए उत्तर-पूर्व में विकास का काम शुरू कर दिया था। यह पीएम मोदी की नीतियों की ही जीत है। त्रिपुरा की जीत ऐतिहासिक जीत है। कांग्रेस को तीनों ही राज्यों में करारी शिकस्त मिली है।
-
विधानसभा चुनावों से पहले चुनावी रणनीति को मजबूत करने के लिए अभिषेक बनर्जी ने टीएमसी की बैठक की अध्यक्षता की। -
BR Ambedkar Anniversary:'जीवन लंबा नहीं महान होना चाहिए',बाबा साहेब के 10 विचार, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि -
'मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन सब जानता हूं', महिला आरक्षण पर PM मोदी की 10 बड़ी बातें, बदल जाएगी संसद की सूरत! -
Samrat Chaudhary के बिहार CM बनने पर क्या बोलीं श्रेयसी सिंह? मुख्यमंत्री पद की थीं दावेदार -
Nari Shakti Vandan: सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' है महिला आरक्षण? खड़गे का मोदी को पत्र, नारी शक्ति वंदन क्या है? -
PM Modi ने किया देश के सबसे आधुनिक कॉरिडोर का उद्घाटन, UCC पर भी भरी हुंकार, संबोधन की खास बातें -
PM Modi ने दी 12,000 करोड़ की सौगात, अब 2.5 घंटे में पहुंचेंगे देहरादून! दिल्ली-देहरादून हाईवे का लोकार्पण -
तमिलनाडु के लिए BJP का घोषणापत्र जारी, महिलाओं को हर महीने ₹2000, तीन FREE गैस सिलेंडर और ब्याज-मुक्त लोन -
Rajya Sabha Deputy Chairman Election: 17 अप्रैल को होगा राज्यसभा के उपसभापति चुनाव, फिर बाजी मारेंगे हरिवंश? -
Hungary Election 2026: 16 साल के ओर्बन साम्राज्य का अंत, पीटर मग्यार की तिस्जा पार्टी ने कैसे पलटा गेम? -
Samrat Choudhary: बिहार में सम्राट चौधरी बने सीएम , भाजपा खेमा खुशी से झूमा, NDA के सहयोगी दल भी हुआ गदगद -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो












Click it and Unblock the Notifications