Video: 'गोली लगने के बाद भी वो अमेरिका के लिए...', ट्रंप के साथ अपनी दोस्ती पर PM मोदी ने खोला बड़ा राज
PM Narendra Modi on Donald Trump: अमेरिकी पॉडकास्टर लेक्स फ्रीडमैन के साथ बातचीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की दोस्ती पर खुलकर बात की। पीएम मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप के ट्रंप के साहस और दृढ़ता की प्रशंसा की।
एक दोस्त और नेता के रूप में ट्रंप के बारे में क्या पसंद है? इस सवाल के जवाब में पीएम मोदी ने कहा, ''ट्रंप के साथ उनका जुड़ाव इस बात से है, हम दोनों अपने देश को सबसे ऊपर रखते हैं। हमारे लिए राष्ट्र ही सर्वोपरि है और हम दोनों में राष्ट्र की सेवा के लिए खुद को समर्पित करने की एक जैसी भावना है।''

PM मोदी बोले- 'ट्रंप को गोली लगी लेकिन अमेरिकी के लिए जीने की...'
पीएम मोदी ने कहा,
''आपने देखना होगा, गोली लगने (जुलाई 2024) के बाद भी, वे (ट्रंप) अमेरिका के लिए अडिग रहे। उनका जीवन उनके देश के लिए था। गोली लगने के बाद भी अमेरिका के लिए जीने और लड़ने की ट्रंप की इच्छाशक्ति मुझे आकर्षित करती है क्योंकि यह उनकी अमेरिका फर्स्ट भावना को दिखाता है। है, ठीक वैसे ही जैसे मैं नेशन फर्स्ट में विश्वास करता हूं। मैं इंडिया फर्स्ट के लिए खड़ा हूं और इसलिए मैं (ट्रंप के साथ) इतना अच्छा जुड़ाव रखता हूं।''
PM मोदी ने 'हाउडी मोदी' का जिक्र कर भी ट्रंप की तारीफ की
पीएम मोदी ने पॉडकास्ट में कहा, ''हमारा ह्यूस्टन में एक कार्यक्रम था 'हाउडी मोदी'। मैं और राष्ट्रपति ट्रंप वहां मौजूद थे। पूरा स्टेडियम भरा हुआ था। मैं जब वहां अपना भाषण दे रहा था तो ट्रंप जनता के साथ बैठकर मुझे सुन रहे थे। ये उनका बड़प्पन है कि अमेरिका के राष्ट्रपति स्टेडियम में नीचे बैठकर सुन रहे हैं और मैं मंच से भाषण दे रहा हूं। मैंने भाषण खत्म और नीचे गया। फिर मैंने उनसे कहा 'आइए, हम जरा स्टेडियम का एक पूरा चक्कर लगाते हैं, इतने लोग आए हैं...उनका अभिवादन करना चाहिए...' मेरे इतना कहते ही..ट्रंप मान गए, ट्रंप मेरे साथ भीड़ में चले। अमेरिकी सिक्योरिटी के लिए ये बड़ी बात है...क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति ऐसा शायद ही करते हैं। उस वक्त मुझे समझ आ गया कि इनमें हिम्मत है। ये अपने फैसले खुद लेना जानते हैं और उन्हें मोदी पर भी भरोसा है।''
मोदी ने ट्रंप का समर्थन ऐसे समय में किया है, जब अमेरिका के सहयोगी खास तौर पर यूरोप और कनाडा अमेरिकी राष्ट्रपति की आलोचना कर रहे हैं। ट्रंप पर नीतियों के जरिए अमेरिका को अलगाववाद की ओर धकेलने का आरोप लगाया जा रहा है। भारत खुद ट्रंप के टैरिफ युद्ध से खतरे में है, लेकिन वह एक व्यापार सौदे के आधार पर पारस्परिक टैरिफ के लिए 2 अप्रैल की समय सीमा से छूट की उम्मीद कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications