Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

डोनाल्ड ट्रंप ट्विटर पर हुए बैन तो फॉलोअर्स की रेस में सबसे आगे निकले पीएम मोदी, दुनिया में बने नंबर -1

डोनाल्ड ट्रंप ट्विटर पर हुए बैन तो फॉलोअर्स की रेस में सबसे आगे निकले पीएम मोदी, दुनिया में बने नंबर -1

PM Narendra Modi now most followed active politician on Twitter: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्विटर पर बैन होने के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब दुनिया में ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले राजनेता बन गए हैं। पीएम नरेंद मोदी से पहले ये रिकॉर्ड डोनाल्ड ट्रंप पर था। वहीं दुनियाभर के सक्रिय नेताओं की लिस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी दूसरे नंबर पर थे। अमेरिका के संसद भवन (कैपिटल बिल्डिंग) में हुई हिंसा के बाद सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर ने डोनाल्ड ट्रंप का प्राइवेट अकाउंट सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही ट्विटर ने टीम ट्रंप का भी अकाउंट सस्पेंड कर दिया है।

Recommended Video

    Twitter पर Followers की Race में आगे निकले PM Modi,Trump के ट्विटर बैन से हुआ फायदा | वनइंडिया हिंदी
    Narendra Modi

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निजी अकाउंट पर 88.7 मिलियन यानी कि 8 करोड़ 87 लाख फॉलोअर्स थे। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी के 64.7 मिलियन यानी कि 6 करोड़ 47 लाख लोग फॉलो करते हैं। लेकिन अब पीएम नरेंद्र मोदी 64.7 मिलियन के साथ दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले सक्रिय राजनेता बन गए हैं।

    हालांकि पीएम नरेंद्र मोदी और ट्रंप से ज्यादा पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के ट्विटर पर फॉलोअर्स हैं। बराक ओबामा के ट्विटर पर 127.9 मिलियन यानी कि 12 करोड़ 79 लाख फॉलोअर्स हैं। लेकिन ओबामा फिलहाल किसी पद पर नहीं हैं और सक्रिय राजनेता हैं।वहीं अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन के ट्विटर पर 23.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

    डोनाल्ड ट्रंप को सस्पेंड करते हुए ट्विटर ने कहा कि भविष्य में होने वाले हिंसा के खतरे को देखते हुए हम ट्रंप का निजी अकाउंट सस्पेंड कर रहे हैं। हालांकि ट्रंप ने भी ट्विटर पर आरोप लगाते हुए कहा था कि ट्विटर ने डेमोक्रेट्स के साथ बात करके ये कार्रवाई की है। ट्रंप ने कहा था कि ट्विटर पर कोई भी फ्री स्पीच नहीं है। बता दें कि अमेरिका में हुई हिंसा में पांच लोगों की मौत हुई है और 60 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+