पीएम मोदी का ये लुक हुआ वायरल, तेजस्वी सूर्या ने तस्वीर शेयर कर लिखा My PM
नई दिल्ली। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद में 11वीं सदी के भक्ति संत श्री रामानुजाचार्य की स्मृति में तैयार किये गए स्टैच्यू ऑफ इक्वलिटी का उद्घाटन किया था। इस दौरान प्रधानमंत्री धार्मिक पोशाक पहने हुए और माथे पर चंदन लगाए हुए नजर आए। इस पोशाक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। ट्वीटर पर MyPM ट्रेंड करने लगा। इस तस्वीर को सबसे पहले भाजपा के युवा सांसद तेजस्वी सूर्या ने ट्वीट किया- मेरे प्रधानमंत्री

इसके बाद प्रधानमंत्री की हैदराबाद दौरे की इस तस्वीर के साथ मायपीएम हैशटैग वायरल हो गया। अब तक इस हैशटैग के साथ हजारों लोग ट्वीट कर चुके हैं। वहीं इस तस्वीर को लेकर कुछ लोग ये भी कह रहे हैं कि प्रधानमंत्री मोदी अपनी हिंदू पहचान को खुल कर प्रदर्शित कर रहे हैं। ये तस्वीर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शेयर की गई थी।
जिन्हें शेयर करते हुए लिखा गया था कि स्टैच्यू ऑफ इक्वलिटी श्री रामानुजाचार्य की शाश्वत शिक्षाओं को श्रद्धांजलि है, शिक्षा जिसमें सद्भाव, भाईचारे और सामाजिक सशक्तीकरण पर जोर दिया गया है। स्टैच्यू का उद्घाटन करते हुए कहा कि बसंत पंचमी के दिन रामानुजाचार्य जी की प्रतिमा स्थापित की गई है। मैं प्रार्थना करता हूं कि रामानुजाचार्य ने जो उपदेश दिया वह दुनिया का मार्गदर्शन करे। हमारे गुरुओं की मूर्तियों ज्ञान प्राप्त करने का मार्ग हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि रामानुजाचार्य की मूर्ति ज्ञान का प्रतीक है। यह मूर्ति एक बार फिर भारत की प्राचीन संस्कृति को मजबूत करेगी। वर्षों की यात्रा और शिक्षा से रामानुजाचार्य जी ने जो हासिल किया वह अब यहां उपलब्ध होगा।












Click it and Unblock the Notifications