एक बार फिर जवानों के साथ दिवाली मनाने आज LoC जा सकते हैं PM मोदी
एक बार फिर जवानों के साथ दिवाली मनाने आज LoC जा सकते हैं PM मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक बार फिर से जवानों के साथ दिवाली मनाने सीमा पर जा सकते हैं। पीएम मोदी सीमा पर तैनात जवानों के साथ दिवाली मनाने जा सकते हैं। पीएम मोदी इस बार पाकिस्तान और चीन से लगे सिमाई इलाकों में तैनात भारतीय जवानों के साथ दिवाली मना सकते हैं। इसके साथ ही वो जम्मू कश्मीर में LoC पर बनी आर्मी पोजिशन्स पर भी जा सकते हैं।

आपको बता दें कि ये पहला मौका नहीं है जब पीएम मोदी दिवाली के मौके पर जवानों के बीच पहुंच रहे हैं। इससे पहले भी पीएम मोदी जवानों के साथ घाटी की अलग-अलग जगहों पर दिवाली मानने पहुंचे थे। उन्होंने जवानों से मुलाकात की, उन्हें मिठाईयां खिलाई थी। माना जा रहा है कि एक बार फिर से प्रधानमंत्री जवानों के साथ दिवाली मनाने घाटी रवाना हो सकते हैं। दरअसल पीएम मोदी जवानों के साथ दिवाली मनाने पर जोर देते आए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी सीमा से सटे इलाकों में LOC की चौकियों पर जवानों का हौसला बढ़ाने उनके बीच पहुंच सकते हैं। हर बार प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को गुप्त रखा जाता है। पीएम मोदी की सुरक्षा को देखते हुए उनके दौरे को गुप्त रखा जाता है।












Click it and Unblock the Notifications