2019 के लिए BJP का मास्टर प्लान, अगले 8 महीनों में पीएम मोदी की 50 ताबड़तोड़ रैलियां

नई दिल्ली: आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियां बीजेपी ने शुरू कर दी हैं और पार्टी की नजरें एक बार फिर पीएम मोदी की रैलियों पर हैं। बीजेपी का इलेक्शन कैंपेन पीएम मोदी के इर्दगिर्द घूमता रहा है और आने वाले लोकसभा चुनाव में भी पीएम मोदी बीजेपी के स्टार कैंपेनर की भूमिका में दिखाई दे सकते हैं। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि आगामी चुनावों से पहले पीएम मोदी करीब 50 रैलियों के जरिए वोटरों को रिझाने की कोशिश करेंगे।

पीएम मोदी की 50 रैलियों के जरिए बीजेपी दिखाएगी ताकत

पीएम मोदी की 50 रैलियों के जरिए बीजेपी दिखाएगी ताकत

सूत्रों ने बताया कि पीएम मोदी अगले साल फरवरी तक करीब 50 रैलियों को संबोधित करेंगे जो 100 के आसपास संसदीय सीटों के वोटरों को रिझाने की एक बड़ी कोशिश होगी। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि राजनाथ सिंह, अमित शाह और नितिन गडकरी भी इतनी ही रैलियों को संबोधित कर सकते हैं। पीएम मोदी देश के अलग-अलग हिस्सों में ये 50 रैलियां करेंगे। पीएम मोदी ये रैलियां मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ और राजस्थान में अधिक से अधिक कर सकते हैं जहां विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

100 से अधिक संसदीय सीटों पर नजरें

100 से अधिक संसदीय सीटों पर नजरें

बताया जा रहा है कि प्रत्येक रैली की रूपरेखा कुछ ऐसी होगी ताकि कम से कम 2 से 3 संसदीय सीटों के वोटरों का ध्यान इसकी तरफ आकर्षित किया जाए। पार्टी के एक नेता ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि अभी चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है लेकिन फिर भी पार्टी ने करीब 400 संसदीय सीटों को 200 रैलियों के जरिए कवर कर लिया है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को पंजाब में हुई पीएम मोदी की रैली इस क्रम में पहली जनसभा थी।

शाहजहांपुर में हो सकती है एक और बड़ी रैली

शाहजहांपुर में हो सकती है एक और बड़ी रैली

जबकि किसानों को साधने की कोशिश में ऐसी ही एक रैली उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में आयोजित की जा सकती है। बताया जा रहा है कि इस प्रकार की रैलियों का मकसद पार्टी को चुनाव मोड में वापस लाना है। किसानों की नाराजगी दूर करने के लिए बीजेपी बड़ी रैलियां आयोजित कर उनको मनाने की कोशिश कर सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+