Veer Savarkar College: पीएम मोदी ने वीर सावरकर कॉलेज की रखी आधारशिला, स्वाभिमान अपार्टमेंट का भी किया उद्घाटन
Veer Savarkar College: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार 3 जनवरी को दिल्ली में कई परियोजनाओं का शुभारंभ किया। पीएम मोदी ने नजफगढ़ में वीर सावरकर कॉलेज की आधारशिला रखी। पीएम मोदी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी में 600 करोड़ रुपये से ज्यादा की तीन नई परियोजनाओं की नींव रखी है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के अशोक विहार स्थित स्वाभिमान अपार्टमेंट में इन-सीटू स्लम रिहैबिलिटेशन प्रोजेक्ट के तहत झुग्गी-झोपड़ी (जेजे) क्लस्टर के निवासियों के लिए नवनिर्मित फ्लैटों की चाबियां लाभार्थियों को सौंपी।

पीएम मोदी ने वर्चुअली दो शहरी पुनर्विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। नौरोजी नगर में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर और सरोजिनी नगर में जीपीआरए टाइप-II क्वार्टर, द्वारका में सीबीएसई का एकीकृत कार्यालय परिसर। इसके अलावा पीएम मोदी ने दिल्ली के द्वारका में पश्चिमी परिसर में एक शैक्षणिक भवन, पूर्वी दिल्ली के सूरजमल विहार में पूर्वी परिसर में एक शैक्षणिक भवन की भी नींव रखी है।
Veer Savarkar College Facts: जानें वीर सावरकर कॉलेज के बारे में?
🔵 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नजफगढ़ के रोशनपुरा में वीर सावरकर कॉलेज की आधारशिला रखी है। वीर सावरकर कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय की विस्तार योजनाओं का हिस्सा है।
🔵 वीर सावरकर कॉलेज की अनुमानित लागत 140 करोड़ रुपये होगी और जिसका निर्मित क्षेत्रफल 18,816.56 वर्ग मीटर होगा, शहरी विस्तार सड़क (यूईआर) राजमार्ग के पास और प्रस्तावित पश्चिमी परिसर से पांच मिनट की पैदल दूरी पर स्थित है।
🔵 वीर सावरकर कॉलेज में 24 कक्षाएं, आठ ट्यूटोरियल रूम, 40 संकाय कक्ष, विभागीय पुस्तकालय, सम्मेलन कक्ष और एक कैंटीन सहित अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी।
PM नरेंद्र मोदी ने क्या-क्या कहा?
🔴 पीएम मोदी ने इस खास मौके पर संबोधित करते हुए कहा, ''ये वर्ष विश्व में भारत में अंतरराष्ट्रीय छवि को और सशक्त करने का होगा। ये वर्ष भारत को दुनिया का बड़ा मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने का वर्ष होगा। ये वर्ष युवाओं को नए स्टार्टअप और एंटरप्रेन्योरशिप में आगे बढ़ाने का होगा। ये वर्ष कृषि क्षेत्र में नए कीर्तिमानों का होगा।''
🔴 पीएम मोदी ने कहा, ''साल 2025 भारत के विकास के लिए अनेक नई संभावनाएं लेकर आ रहा है। दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बनने की ओर हमारी यात्रा इस वर्ष और तेज होने वाली है। आज भारत, दुनिया में राजनीतिक और आर्थिक स्थिरता का प्रतीक बना है, 2025 में भारत की ये भूमिका और सशक्त होगी।''
🔴 पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ''आज पूरा देश 'विकसित भारत' के निर्माण में जुटा है। 'विकसित भारत' में देश के हर नागरिक के पास पक्के घर हों, ये संकल्प लेकर हम काम कर रहे हैं। इस संकल्प में दिल्ली की बहुत बड़ी भूमिका हैं, इसलिए भाजपा की केंद्र सरकार ने झुग्गियों की जगह पक्का घर बनाने का अभियान शुरू किया।''
🔴 पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, 'स्वाभिमान अपार्टमेंट्स,' गरीबों के स्वाभिमान को, उनकी गरिमा को बढ़ाने वाले हैं। इन घरों के मालिक भले ही दिल्ली के अलग-अलग जगहों के लोग हों, लेकिन ये सब के सब मेरे परिवार के ही सदस्य हैं।''
-
UDAN 2.0 Scheme: देश में 100 नए एयरपोर्ट बनाए जाएंगे, केंद सरकार ने उड़ान-2.0 योजना को दी मंजूरी -
Women Reservation: 2029 से पहले 33% महिला आरक्षण! लोकसभा सीटें 816, महिला MP की संख्या 273, हर डिटेल -
Delhi: गैस किल्लत पर भड़कीं आम आदमी पार्टी, दिल्ली विधानसभा के बाहर विधायकों ने किया प्रदर्शन -
PM Modi ने मिडिल ईस्ट युद्ध पर दी सख्त चेतावनी, जंग जारी रही तो भुगतने पड़ेगे गंभीर दुष्परिणाम -
धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बधाई संदेश में कही बड़ी बातें, जानिए क्या -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications