संविधान दिवस: PM मोदी करेंगे संसद को संबोधित, विपक्ष का बहिष्कार

Recommended Video

    Constitution Day: Opposition likely to boycott joint session of Parliament | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। 26 नवंबर को संविधान दिवस के मौके पर संसद में विशेष आयोजन की तैयारी की जा रही है। संविधान दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री दोनों सदनों को संबोधित करेंगे। संसद के सेंट्रल हॉल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। भारतीय संविधान की 70वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सांसदों को संबोधित करेंते। वहीं कांग्रेस ने इसके बहिष्कार की घोषणा की है।

     PM Narendra Modi joint session of Parliament on Constitution Day, Congress to boycott in Parliament

    मंगलवार को संविधान दिवस के मौके पर संसद की संयुक्त बैठक का बहिष्कार किए जाने की संभावना है। कांग्रेस और कुछ और दलों ने इस विशेष सत्र के बहिष्कार की तैयारी की है। कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे। माना जा रहा है कि कांग्रेस, एनसीपी, तृणमूल कांग्रेस, राजद, तेदेपा और द्रमुक महाराष्ट्र में चल रही राजनीतिक घटनाक्रम के विरोध में संसद में विरोध करेंगे और संविधान दिवस का बहिष्कार करेंगे।

    कांग्रेस और बाकी दलों की संयुक्त बैठक आज सुबह होगी, जिसके बाद संविधान दिवस समारोह के बहिष्कार पर अंतिम फैसला करेंगे। इन दलों का मकसद महाराष्ट्र में चल रही राजनीति पर एकजुटता दिखाना है। आपको बता दें कि सरकार संविधान सभा द्वारा संविधान अंगीकार करने के 70 साल होने के उपलक्ष्य में संसद के सेंट्रल हॉल में संविधान दिवस के लिए खास तैयारी की गई है। इस स मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सांसदों को संबोधित करेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+