राज्यसभा के नए उपसभापति हरिवंश के बारे में पीएम मोदी ने बताई एक खास बात

Recommended Video

    PM Modi ने Rajya Sabha में सुनाई Deputy Chairman Harivansh Narayan Singh की कहानी | वनइंडिया हिन्दी

    नई दिल्ली। आज राज्यसभा को उसका नया उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह के रूप में मिल गया है, एनडीए के उम्मीदवार हरिवंश ने आज उपसभापति के चुनाव में भारी जीत हासिल की है। उनके पक्ष में आज 125 वोट पड़े जबकि उनके खिलाफ खड़े हुए कांग्रेस के उम्मीदवार बीके हरिप्रसाद के हक में केवल 105 वोट आए, जिसके बाद उच्च सदन के उपसभापति की कुर्सी अब हरिवंश सिंह के हिस्से में आई है। उपसभापति चुने जाने के बाद विपक्ष के तमाम नेताओं ने हरिवंश के व्यक्तित्व की खुलकर तारीफ की। प्रधानमंत्री मोदी ने उनकी शख्सियत के बारे में कुछ ऐसी बातें सदन को बताईं जो शायद ही किसी को पता हों।

    अब तो सदन हरि भरोसे : पीएम मोदी

    पीएम ने कहा कि हरिवंश सिंह कलम के धनी हैं, उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में भी काफी बढ़िया काम किया, उन्होंने अपने कलम और लेखनी से हमेशा ईमानदारी बरती है, पूर्व पीएम चंद्रशेखर के साथ काम करते हुए उन्हें ये बात पता थी कि वह इस्तीफा देने वाले हैं लेकिन उन्होंने पद की गरिमा को बनाए रखा और अपने अखबार तक में खबर नहीं छापी, इन्होंने पत्रकारिता को जन आंदोलन की तरह लिया, जिसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है, इसके बाद पीएम हंसते हुए बोले कि अब सदन हरि भरोसे है।

    हरिवंश का पूरा जीवन गांव को समर्पित: पीएम मोदी

    हरिवंश का पूरा जीवन गांव को समर्पित: पीएम मोदी

    पीएम मोदी ने आगे कहा कि आज अगस्त क्रांति का दिन है, इस महान क्रांति में बलिया की बड़ी भूमिका थी और हरिवंश उसी भूमि यानी बलिया से आते हैं, वो गांव से जीवन भर जुड़े रहे हैं, उन्हें कभी शहर की चकाचौंध रास नहीं आई है।

    पीएम मोदी ने की हरिवंश सिंह की दिल खोलकर तारीफ

    पीएम मोदी ने की हरिवंश सिंह की दिल खोलकर तारीफ

    इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने जेडीयू से राज्यसभा के सांसद हरिवंश सिंह को उनकी सीट पर जाकर बधाई दी और हाथ भी मिलाया।

    दो बार वोटिंग हुई

    आपको बता दें कि आज के चुनाव में एनडीए के पास के बहुमत का आंकड़ा कम था, लेकिन अंतिम मौके पर कुछ दलों ने एनडीए को समर्थन करने का ऐलान किया जिससे कांग्रेस का पूरा गणित ही बिगड़ गया और उपसभापति का पद एनडीए के पास आ गया। BJD, AIADMK और TRS ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अपील पर एनडीए के उम्मीदवार हरिवंश सिंह का साथ दिया और हरिवंश जीत गए।

    दो बार वोटिंग हुई

    मालूम हो कि आज राज्यसभा में उपसभापति चुनाव के लिए दो बार वोटिंग हुई, पहली बार में हरिवंश को 115 तो दूसरी बार में 125 वोट मिले। पहली बार कुछ वोट ठीक तरीके से ना गिन पाने के कारण दोबारा वोटिंग हुई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+