प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजनाथ, सोनिया समेत 543 सांसदों को प्रोटेम स्‍पीकर कमल नाथ ने दिलाई शपथ

narendra modi
नई दिल्‍ली। 16वीं लोकसभा के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद पद की शपथ सबसे पहले ली। प्रोटेम स्‍पीकर कमल नाथ ने संसद में मौजूद सभी 543 सासंदों को शपथ दिलाई। लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर (अस्थायी अध्यक्ष) कमलनाथ ने मोदी के अलावा राजग के कार्यकारी अध्यक्ष लालकृष्ण आडवाणी और संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी सदन की सदस्यता की शपथ दिलाई। मोदी और आडवाणी ने ईश्वर के नाम पर हिन्दी में शपथ ली। सोनिया ने भी हिन्दी में सत्यनिष्ठा के नाम पर शपथ ली।

इसके बाद कमलनाथ ने सांसदों के शपथ-ग्रहण की प्रक्रिया शुरू की। सबसे पहले तीन वरिष्ठ सासंदों को शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया गया, जिसमें पहले पीएम नरेंद्र मोदी, दूसरे लालकृष्ण आडवाणी और तीसरे नंबर पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सांसद पद की शपथ ली। इसके बाद अन्य सदस्यों को क्रमवार शपथ दिलाई गई।

केंद्रीय विदेश मंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज, उमा भारती और डॉ. हर्षवर्धन ने लोकसभा में संस्कृत भाषा में शपथ ली। हालांकि सुषमा ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि वे संस्कृत में शपथ लेंगी। केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने पंजाबी में शपथ ली।

नए स्पीकर के लिए नामांकन भी आज भरा जाएगा। नए स्पीकर के लिए भाजपा की वरिष्ठ सांसद सुमित्रा महाजन (ताई) का नाम तय माना जा रहा है। संसद का यह विशेष सत्र 11 जून तक चलेगा। सत्र के बाकी दिनों के कार्यक्रम के तहत 6 जून को स्पीकर का चुनाव होगा। 7 और 8 जून के अवकाश के बाद 9 जून को राष्ट्रपति का अभिभाषण होगा। 10 और 11 जून को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा होगी और प्रधानमंत्री धन्यवाद ज्ञापन करेंगे। राष्ट्रपति के अभिभाषण और मोदी के धन्यवाद ज्ञापन के मसौदे को केंद्रीय मंत्रिमंडल मंजूरी दे चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+