PM मोदी ने पोर्ट ब्लेयर के वीर सावरकर एयरपोर्ट के नए एकीकृत टर्मिनल भवन का किया उद्घाटन
PM Narendra Modi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आज अंडमान और निकोबार में पोर्ट ब्लेयर के वीर सावरकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के नए एकीकृत टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ''पोर्ट ब्लेयर में वीर सावरकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की नई एकीकृत टर्मिनल बिल्डिंग से यात्रा में आसानी और व्यापार करने में आसानी के साथ-साथ कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी।''

पीएम मोदी ने कहा, ''अभी तक मौजूदा टर्मिनल की क्षमता हर रोज 4,000 पर्यटकों को सेवा देने की थी, नया टर्मिनल बनने के बाद इस एयरपोर्ट की क्षमता रोज करीब-करीब 11,000 पर्यटकों को सेवा देने की हो गई है। एयरपोर्ट पर अब एक साथ 10 विमान खड़े हो पाएंगे। यानी यहां के लिए नए विमानों का भी रास्ता खुल गया है।''
पीएम मोदी ने कहा कि ज्यादा फ्लाइट्स और ज्यादा पर्यटक आने का सीधा मतलब है ज्यादा से ज्यादा रोजगार। पोर्ट ब्लेयर की इस नई टर्मिनल बिल्डिंग से ट्रैवल बढ़ेगा, बिजनेस बढ़ेगा और कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी।
पिछली सरकारों से तुलना करते हुए पीएम मोदी ने कहा, हमारे से पहले की सरकार के 9 साल में अंडमान निकोबार को करीब 23,000 करोड़ रुपये का बजट अलॉट किया गया था। जबकि हमारी सरकार के दौरान अंडमान निकोबार के विकास के लिए 9 सालों में करीब 48 हजार करोड़ रुपये का बजट दिया गया है।
पीएम मोदी ने कहा, ''मेरा सौभाग्य है कि वर्ष 2018 में मैंने अंडमान में उसी स्थान पर तिरंगा लहराया जहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने झंडा फहराया था। ये हमारी ही सरकार है जिसने रॉस आइलैंड को नेताजी सुभाष का नाम दिया। ये हमारी ही सरकार है जिसने हेवलॉक और नील आइलैंड को स्वराज और शहीद आइलैंड का नाम दिया है।''












Click it and Unblock the Notifications