नमो भारत कॉरिडोर का PM Narendra Modi ने किया उद्घाटन, खरीदा टिकट, बच्चों से भी की बात

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार 05 जनवरी को 13 किमी. लंबे नमो भारत कॉरिडोर का उद्घाटन किया। नमो भारत रेल साहिबाबाद और न्यू अशोक नगर के बीच दिल्ली-मेरठ तक चलेगी। पीएम मोदी रविवार सुबह साहिबाबाद स्टेशन पहुंचे और यहां पर नमो भारत ट्रेन का टिकट खरीदा।

इसके बाद उन्होंने स्कूली छात्रों के साथ नमो भारत ट्रेन में साहिबाबाद से दिल्ली के न्यू अशोक नगर तक सफर किया। खबर के मुताबिक, पीएम मोदी 11 बजे हिंडन पहुंचें। इसके बाद सड़क मार्ग द्वारा साहिबाबाद रैपिडएक्स नमो भारत स्टेशन पर गए। जहां उन्होंने तीसरे चरण का उद्घाटन किया गया।

PM Narendra Modi

इसके बाद पीएम ने साहिबाबाद से नमो भारत ट्रेन में सफर किया। इस दौरान उन्होंने स्कूली बच्चों से मुलाकात की। बच्चों ने पीएम को कुछ पेंटिंग गिफ्ट की। बता दें कि इस रेल से मेरठ से दिल्ली के आनंद विहार तक का सफर महज 40 मिनट में पूरा हो सकेगा। इसमें कुल 11 स्टेशन होंगे।

खबर के मुताबिक, दिल्ली-मेरठ क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS), जिसे नमो भारत ट्रेन भी कहा जाता है हर 15 मिनट में उपलब्ध होगी। इस नमो भारत ट्रेन का मेरठ, मोदीनगर और गाजियाबाद से दिल्ली और नोएडा जाने के ल‌िए लोग लाभ उठा सकेंगे। न्यू अशोक नगर स्टेशन से मेरठ साउथ तक का किराया स्टैंडर्ड कोच के लिए 150 रुपये और प्रीमियम कोच के लिए 225 रुपये होगा।

वहीं, स्टैंडर्ड कोच में न्यूनतम किराया 20 रुपये से शुरू होकर एक ट्रिप के लिए 150 रुपये तक है, जबकि प्रीमियम कोच में यह 30 रुपये से 225 रुपये के बीच है। बता दें कि उद्घाटन के बाद रव‍िवार शाम 5 बजे से नमो भारत ट्रेन हर 15 मिनट के अंतराल पर यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+