गुजरात: पीएम मोदी ने रो-पैक्स और फेरी सर्विस का किया उद्घाटन, जानें इसके फायदे और खासियत
गुजरात: पीएम मोदी ने रो-पैक्स और फेरी सर्विस का किया उद्घाटन, जानें इसके फायदे और खासियत
नई दिल्ली: नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने रविवार (8 नवंबर) को गुजरात के हजीरा (Hazira) में रो-पैक्स टर्मिनल (Ro-Pax terminal) और रो-पैक्स सेवा (Ro-Pax ferry service) का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हजीरा में रो-पैक्स टर्मिनल का उद्घाटन और हजीरा से घोघा के बीच रो-पैक्स फेरी सेवा को फ्लैग ऑफ किया। स कार्यक्रम में गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने इस मौके पर कहा, आज घोघा और हजीरा के बीच रो-पैक्स सेवा शुरु होने से, सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात, दोनों ही क्षेत्रों के लोगों का बरसों का सपना पूरा हुआ है।
Recommended Video

पीएम मोदी ने क्या-क्या कहा?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, इस सेवा से घोघा और हजीरा के बीच अभी सड़क की जो दूरी 375 किलोमीटर की है, वो समंदर के रास्ते सिर्फ 90 किलोमीटर ही रह जाएगी। यानि जिस दूरी को कवर करने में 10 से 12 घंटे का समय लगता था, अब उस सफर में 3-4 घंटे ही लगा करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, अब समुंद्र के रास्ते पशुपालकों और किसानों के उत्पाद और तेजी से, सुरक्षित तरीके से बाजार तक पहुंच पाएंगे। इसी तरह सूरत में कारोबार करने वाले साथियों के लिए भी ट्रांसपोर्टेशन बहुत सस्ता और आसान हो जाएगा।
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, मिनिस्ट्री ऑफ शिपिंग का नाम बदला जा रहा है, अब ये मंत्रालय मिनिस्ट्री ऑफ पोर्टस, शिपिंग एंड वॉटरवेज के नाम से जाना जाएगा।
रो-पैक्स फेरी की सुविधाएं
रो-पैक्स फेरी वीसल 'वोयेज सिम्फनी' एक तीन मंजिला जहाज है। हजीरा में शुरू होने वाले रो-पैक्स टर्मिनल 100 मीटर लंबी और 40 मीटर चौड़ी होगी। इससे बनने में 25 करोड़ का खर्च आएगा। इसमें पार्किंग सबस्टेशन, वाटर टॉवर और प्रशासनिक कार्यालय जैसी सुविधा भी होगी।

जानें इसके फायदे
- यह जलमार्गों के उपयोग कर देश के आर्थिक विकास के साथ एकीकृत करने का काम करेगी।
- हजीरा-घोघा रो-पैक्स फेरी सेवा क्षिणी गुजरात और सौराष्ट्र क्षेत्र के द्वार के रूप में काम करेगा।
- इससे घोघा और हजीरा के बीच की 375 किमी की दूरी 90 किमी हो जाएगी। जिसकी वजह हजीरा से घोघा सिर्फ 4 घंटे में पहुंचा जा सकेगा।
-कार्गो ढुलाई की अवधि 10-12 घंटे से घटकर 4 घंटे होने से ईंधन की बहुत बचत होगी।
-इसके अलावा वाहनों के रख-रखाव में भी कमी आएगी।
- फेरी सेवा हजीरा-घोघा मार्ग पर हर दिन 3 राउंड ट्रिप करेगा। जिसमें पांच लाख यात्री, 50 हजार दोपहिया वाहन, 30 हजार ट्रक और 80 हजार यात्री वाहन की ढुलाई संभव है।












Click it and Unblock the Notifications