पीएम मोदी ने किया देश के सबसे बड़े ड्रोन फेस्टिवल का उद्घाटन, बोले- भारत बन सकता है ग्लोबल ड्रोन हब

नई दिल्ली, 27 मई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में दो दिवसीय 'भारत ड्रोन महोत्सव 2022' का उद्घाटन किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि ड्रोन तकनीक को लेकर भारत में जो उत्साह देखने को मिल रहा है, वह अद्भुत है। जो ऊर्जा नजर आ रही है, वह भारत में ड्रोन सर्विस और ड्रोन आधारित इंडस्ट्री की लंबी छलांग का प्रतिबिंब है। यह भारत में रोजगार के एक उभरते हुए बड़े सेक्टर की संभावनाएं दिखाती हैं। इससे जाहिर होता है कि भारत ग्लोबल ड्रोन हब बन सकता है।

Recommended Video

    Drone Mahotsav 2022: PM Modi ने किया उद्घाटन, कहा-ड्रोन तकनीक रोजगार देने वाली | वनइंडिया हिंदी
     drone delhi

    केदारनाथ में ड्रोन से ही देखता था कितना काम हुआ

    प्रधानमंत्री ने आगे कहा, जब केदारनाथ के पुनिर्माण का काम शुरू हुआ था तो हर बार मेरे लिए वहां जाना संभव नहीं था। मैं ड्रोन के जरिए ही केदारनाथ के काम का निरीक्षण करता था। आज सरकारी कामों की गुणवत्ता को देखना है तो यह जरूरी नहीं है कि मुझे वहां निरीक्षण करने के लिए जाना है। मैं ड्रोन भेज दूं तो वह भी जानकारी वह लेकर आ जाता है और उन्हें पता भी नहीं चल पाता है कि मैंने जानकारी ले ली है।

    पीएम मोदी ने कहा कि हर महीने मैं सरकारी अधिकारियों के साथ प्रगति बैठक आयोजित करता हूं और ड्रोन की मदद से देश के विभिन्न हिस्सों में विकास कार्यों की समीक्षा करता हूं। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी ने सरकारी योजनाओं के वितरण को सुनिश्चित करने का मार्ग प्रशस्त किया है। रक्षा क्षेत्र और आपदा प्रबंधन में ड्रोन का इस्तेमाल बढ़ेगा।

    पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा, पहले की सरकारों के समय तकनीक को समस्या का हिस्सा समझा गया, उसको गरीब विरोधी साबित करने की कोशिशें हुईं। इस कारण 2014 से पहले गवर्नेंस में टेक्नॉलॉजी के उपयोग को लेकर उदासीनता का वातावरण रहा। इसका सबसे अधिक नुकसान गरीब और मिडिल क्लास को हुआ है।

    ड्रोन उद्योग में बनेंगे 5 लाख रोजगार के अवसर: सिंधिया

    केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस दौरान कहा कि ड्रोन निकट भविष्य में भारत को आत्मनिर्भर बनाने में बहुत आगे लेकर जाएगा। ड्रोन क्रांति की चिंगारी सबसे पहले हमारे किसानों और गांव के लोगों ने पूरे देश में लगाई है। हमारा अनुमान है कि 2026 तक ड्रोन का उद्योग 15,000 करोड़ रुपए तक पहुंच जाएगा। आज 270 ड्रोन के स्टार्टअप्स हैं, यह आने वाले वक्त में और बढ़ेंगे। आने वाले 5 साल में ड्रोन उद्योग में 5 लाख रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।

    दो दिवसीय (27- 28 मई) ड्रोन महोत्सव के उद्घाटन के मौके पर दिल्ली के प्रगति मैदान में प्रधानमंत्री मोदी के साथ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरेंद्र तोमर, गिरिराज सिंह, अश्विन वैष्णव भी मौजूद रहे। बता दें कि ड्रोन महोत्सव में 1600 डेलिगेट हिस्सा ले रहे हैं और 70 एग्जिबिटर अपने ड्रोन तकनीक को डिस्प्ले कर रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+