PM Modi In Bengaluru: पीएम मोदी ने 28 हजार करोड़ की लागत से रेल-रोड प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन और शिलान्यास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को बेंगलुरु पहुंचे। उन्होंने यहां इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस में सेंटर फॉर ब्रेन रिसर्च का उद्घाटन किया।
बंगलुरु, 20 जून : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को बेंगलुरु पहुंचे। उन्होंने यहां इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस में सेंटर फॉर ब्रेन रिसर्च का उद्घाटन किया। इस दौरान कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत और मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई भी मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक में 28 हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत से रेल और रोड इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया। पीएम मोदी ने कहा कि बेंगलुरु एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना का प्रतिबिंब है। बेंगलुरु का विकास लाखों सपनों का विकास है। इसलिए, पिछले 8 वर्षों में, यह निरंतर प्रयास रहा है।
आंबेडकर प्रतिमा का किया अनावरण
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में डॉ. बीआर आंबेडकर स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (बेस) में डॉ. बीआर अंबेडकर की एक प्रतिमा का अनावरण किया। वह बेस यूनिवर्सिटी के एक नए परिसर का भी उद्घाटन करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications