Rozgar Mela: PM मोदी रोजगार मेला में 71 हजार युवाओं को सौंपेंगे ऑफर लेटर, नव नियुक्तों को करेंगे संबोधित
पीएम मोदी युवाओं को नौकरी देने के लिए पूरा प्रयास कर रहे हैं। इस वर्ष के अंत तक दस लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने के लक्ष्य की दिशा में मोदी सरकार काम कर रही है।

Rozgar Mela PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी शुक्रवार (20 जनवरी) को युवाओं को बड़ी सौगात देने वाले हैं। पीएम मोदी नवनियुक्त भर्ती के लिए लगभग 71 हजार नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सरकारी विभागों और संगठनों में 71 हजार नियुक्ति पत्र बांटेंगे। इस अवसर पर पीएम मोदी नियुक्तियों को संबोधित करेंगे।
पीएम मोदी युवाओं को नौकरी देने के लिए पूरा प्रयास कर रहे हैं। इस वर्ष के अंत तक दस लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने के लक्ष्य की दिशा में मोदी सरकार काम कर रही है। इसेक मद्देनजर 20 जनवरी को तीसरा रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान पीएम मोदी 71 हजार युवाओं को ऑफर लेटर देंगे। मेक इन इंडिया और वोकल फॉर लोकल जैसी कई योजनाओं को बढ़ावा देने के लिए मोदी सरकार युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।
वहीं, इससे पहले पीएम मोदी ने नवंबर के रोजगार मेले में देश के करीब 71 हजार युवाओं को ऑफर लेटर सौंपा था। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि सरकार युवाओं को नौकरी देने के लिए गंभीर है। पीएम मोदी ने कहा कि आज देश के 45 शहरो में 71000 से ज्यादा लोगों को नियुक्ति पत्र दिए जा रहे हैं, यह हजारो घरों में खुशहाली के नए दौर की शुरुआत है। आज का ये विशाल रोजगार मेला से पता चलता है कि सरकार किस तरह सरकारी नौकरी देने के लिए मिशन मोड में काम कर रही है।
Recommended Video

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 नवंबर को गोवा के 'रोजगार मेले' के तहत युवाओं को वर्चुअली संबोधित किए। सीएम प्रमोद सावंत ने कहा था कि गोवा राज्य सरकार द्वारा आयोजित 'रोजगार मेले' में लगभग 1,250 रंगरूटों को विभिन्न विभागों में पदों के लिए नियुक्ति पत्र सौंपे गए। सीएम सावंत ने कहा कि रोजगार मेले के तहत पुलिस विभाग, फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज, योजना और सांख्यिकी और कृषि विभागों में भर्ती के लिए चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।
यह भी पढ़ें- PM Modi plays drum: कर्नाटक में रैली के बीच पीएम मोदी ने बजाया ड्रम, देखिए वीडियो












Click it and Unblock the Notifications