PM Modi plays drum: कर्नाटक में रैली के बीच पीएम मोदी ने बजाया ड्रम, देखिए वीडियो
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पीएम मोदी भाजपा की जनसभा में कर्नाटक के कलबुर्गी पहुंचे। उन्हें पारंपरिक ड्रम बजाते देखा गया।

कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में एक जनसभा के दौरान PM Modi पारंपरिक ढोल बजाते दिखे। प्रधानमंत्री को ड्रम बजाते देखकर जनसभा में मौजूद जनता काफी उत्साह में दिखी। दिलचस्प है कि पीएम मोदी अपनी अपीयरेंस के अलावा क्षेत्रीय दौरों के दौरान लोगों से संवाद और वाद्ययंत्र बजाने के लिए पहले भी लोकप्रिय रहे हैं।
भाजपा की रैली में पीएम मोदी
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे थे। गौरतलब है कि बीजेपी फिलहाल कर्नाटक में सत्तारूढ़ है। कांग्रेस भी भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है।
कर्नाटक सरकार का सामाजिक न्याय
प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान कर्नाटक के नव घोषित राजस्व गांवों के पात्र लाभार्थियों को जमीन का मालिकाना हक- (हक्कू पत्र) (Title Deeds) भी वितरित किए। इसके बाद जनसभा को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने याद किया कि भारत का संविधान जनवरी के महीने में लागू हुआ था और स्वतंत्र भारत में नागरिकों के अधिकार सुनिश्चित किए गए थे। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आज जनवरी के इस पवित्र महीने में, कर्नाटक सरकार ने सामाजिक न्याय की ओर महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
Recommended Video

टांडा बसावटों को राजस्व ग्राम घोषित किया गया
बंजारा समुदाय से मुखातिब पीएम मोदी ने कहा, 50,000 से अधिक परिवारों को पहली बार टाइटल डीड मिली है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह 'टांडा' बस्तियों में रहने वाले ऐसे परिवारों के बेटे और बेटियों के लिए एक उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कलबुर्गी, यादगिरि, रायचूर, बीदर और विजयपुरा के पांच जिलों के बंजारा समुदाय के नागरिकों को हक्कू पत्र मिलने पर बधाई भी दी। उन्होंने कहा, कर्नाटक सरकार ने तीन हजार से अधिक टांडा बसावटों को राजस्व ग्राम घोषित किया है। इसके लिए मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और उनकी पूरी टीम को बधाई।
पीएम मोदी ने 28 साल पहले की याद शेयर की
इस क्षेत्र और बंजारा समुदाय के साथ अपने संबंधों को याद करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इस समुदाय के लोगों ने अपने तरीके से राष्ट्रीय विकास में योगदान दिया है।
उन्होंने 28 साल पहले के उस अविस्मरणीय क्षण को भी याद किया जब लाखों बंजारा परिवार एक रैली के लिए आए थे। उन्होंने बताया कि 1994 के विधानसभा चुनावों के दौरान उन्होंने भी उस रैली में भाग लिया था। पारंपरिक परिधान में पहुंचीं माताओं और बहनों ने अपना आशीर्वाद बरसाया था।
भगवान बसवेश्वर का मॉडल
बकौल प्रधानमंत्री, डबल इंजन सरकार सुशासन और सद्भावना के उस रास्ते पर चल रही है जो भगवान बसवेश्वर ने दिखाया था। उन्होंने कहा, "भगवान बसवेश्वर के आदर्शों से प्रेरित होकर हम सभी के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं।" पीएम मोदी ने कहा कि अनुभव मंडपम जैसे मंचों के माध्यम से भगवान बसवेश्वर ने लोकतंत्र और सामाजिक न्याय का एक मॉडल पेश कर सभी के सशक्तिकरण के लिए सभी प्रकार के भेदभाव से ऊपर उठने का रास्ता भी दिखाया।
बंजारा समुदाय की माताओं का बेटा दिल्ली में...
प्रधानमंत्री ने कहा कि बंजारा समुदाय ने कठिन दिन देखे हैं, लेकिन अब समय आ गया है कि वे सहजता और गरिमा के साथ जीवन जिएं। उन्होंने बंजारा समुदाय के युवाओं के लिए छात्रवृत्ति और आजीविका, पक्के घरों में मदद जैसे उपायों के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि खानाबदोश जीवन शैली के कारण होने वाली समस्याओं का भी समाधान किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज उठाए गए कदमों की सिफारिश 1993 में की गई थी, लेकिन वोट बैंक की राजनीति में इसमें देर हो गई। बकौल पीएम मोदी, अब वह उदासीन माहौल बदल गया है। बंजारा समुदाय की माताओं से मुखातिब प्रधानमंत्री ने कहा, 'चिंता न करें! आपका एक बेटा दिल्ली में नोट कर रहा है।' टांडा आबादियों को गांवों के रूप में मान्यता मिलने के बाद गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विकास को बढ़ावा मिलेगा।
सरकारी योजनाओं का फायदा मिलेगा
प्रधानमंत्री ने आश्वस्त किया कि परिवार स्वतंत्र रूप से रहेंगे और उनके हक के कागजात मिलने के बाद बैंकों से ऋण लेना भी बहुत आसान हो जाएगा। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार स्वामित्व योजना के माध्यम से पूरे देश में ग्रामीण घरों के लिए संपत्ति कार्ड वितरित कर रही है और अब कर्नाटक में बंजारा समुदाय भी इसका लाभ उठा सकता है। प्रधानमंत्री ने पक्के घर, शौचालय, बिजली कनेक्शन, पाइप वाले पानी के कनेक्शन और गैस कनेक्शन जैसी कल्याणकारी योजनाओं को भी गिनाते हुए कहा कि अब सभी लोग इनका लाभ उठा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications