केरल में 13 किलोमीटर लंबे बाइपास का उद्घाटन करने पहुंचे पीएम मोदी, ट्विटर पर हुए ट्रोल
नई दिल्ली। बीते मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल पहुंचकर दो प्रोजक्ट लॉन्च किए। इसको लेकर लोगों ने और खासकर केरल की लेफ्ट सरकार के समर्थकों ने पीएम मोदी को खूब ट्रोल किया। वे 13 किलोमीटर के बाइपास के उद्घाटन के लिए पीएम के लंबे सफर पर सवाल खड़े कर रहे थे। मलयाली लेखक एनएस माधवन ने लिखा- मैं स्मृति इरानी की इज्जत करता हूं, कम से कम उन्हें सीटी स्कैन मशीन का उद्घाटन करने को मिला। मोदी को देखिए 3500 किलोमीटर दूर दो लाइन के 13 किलोमीटर लंबे बाइपास का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे हैं।

पीएम को ट्रोल करते हुए ट्विटर पर #PavanayiModiAyi और #OduModiKandamVazhi हैशटैग भी चल पड़े। एक अन्य यूजर खुशबू ने लिखा- केरल में बाइपास के उद्घाटन के लिए आए पीएम मोदी के बारे में आप क्या कहेंगे। बता दें #OduModiKandamVazhi ये शब्द प्रयोग करने का मतलब होता है- दफा हो जाओ।
इसके अलावा केरल के एक पत्रकार अनिल फिलिप ने लिखा नेशनल हाईवे पर 13.141 किलोमीटर लंबे बाइपास का प्रस्ताव 47 साल पहल रखा गया था और 40 साल पहले इसके लिए जमीन ले ली गई थी जबकि 28 साल पहले काम शुरू हुआ था। लेकिन सबके इस बाइपास का क्रेडिट चाहिए। उन्होंने कहा कि इस बाइपास की लंबाई एक साड़ी के बराबर है। हालांकि कई लोगों ने पीएम की इस ट्रोलिंग का विरोध भी कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- पीएम मोदी को मिले अवार्ड पर राहुल ने कसा तंज तो स्मृति ईरानी ने दिया यह जवाब












Click it and Unblock the Notifications