Budget 2025: बजट में क्या-क्या होने वाला है? किन चीजों पर होगा फोकस? पीएम मोदी ने पहले ही दे दिया बड़ा संकेत

Budget 2025: (PM Modi News): केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी 2025 को देश का आम बजट पेश करेंगी। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का ये पहला पूर्ण बजट होगा। ऐसे में देशवासियों को इस बजट के कई उम्मीदें हैं। संसद का बजट सत्र आज 31 जनवरी से शुरू हो रहा है। बजट सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद परिसर में मीडिया से बात की।

पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में बजट में क्या-क्या होने वाला है? बजट में किन चीजों पर फोकस होगा? इसको लेकर कई संकेत दिए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में मां लक्ष्मी को प्रणाम किया और कहा कि देश की जनता ने हमें तीसरी बार दायित्व सौंपा है और हमारी तीसरी सरकार का ये पहला पूर्ण बजट है। गरीब मध्यम वर्ग पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे।

PM Modi On Budget 2025

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ''मैं विश्वास से कह सकता हूं कि 2047 में जब आजादी के 100 साल होंगे, तब तक विकसित भारत का जो संकल्प देश ने लिया है, ये बजट सत्र और ये बजट उसमें एक नया विश्वास पैदा करेगा और नई ऊर्जा देगा।'' पीएम मोदी ने कहा, ''मैं आशा करता हूं कि हम देश की आशा-आकांक्षाओं के इस बजट सत्र में खरे उतरेंगे।''

PM मोदी ने दिया संकेत गरीब परिवार और मिडिल क्लास पर बजट में होगा फोकस!

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ''मां लक्ष्मी हमें सिद्धि और विवेक देती हैं। समृद्धि और कल्याण भी देती हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि देश के हर गरीब एवं मध्यम वर्गीय समुदाय (मिडिल क्लास) पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहे।''

पीएम मोदी के इस संबोधन से इतना तो साफ हो गया है कि इस बजट में गरीब परिवार और मिडिल क्लास पर खास ध्यान दिया जाएगा। इस बजट में गरीब परिवार और मिडिल क्लास के लिए कुछ बड़ी घोषणाओं का ऐलान हो सकता है।

बजट में महिलाओं और युवाओं के लिए भी हो सकता है कुछ बड़ा ऐलान!

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ''नारीशक्ति के गौरव को पुनः प्रस्थापित करना, पंथ-संप्रदाय के भेद से मुक्त होकर हर नारी को सम्मानपूर्ण जीवन और समान अधिकार मिले, इस दिशा में इस सत्र में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।''

पीएम मोदी ने यह कहकर साफ संकेत दिया है कि बजट सत्र में ही नहीं बल्कि बजट में भी महिलाओं के लिए कुछ खास स्कीम और या बड़े ऐलान किए जा सकते हैं।

बजट में देश के युवाओं को लेकर भी बड़ी घोषणाएं की जा सकती हैं। पीएम मोदी ने कहा है कि हमारा युवा देश है और हमारी पास बेशुमार युवा शक्ति है। आज जो 0-25 साल के युवा हैं, जब वो 45-50 साल के होंगे, तो वो विकसित भारत के सबसे बड़े लाभार्थी होने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+