'लंका हनुमान ने नहीं, रावण के घमंड ने जलाई', इसलिए 400 से 40 हो गए, राहुल के भाषण पर पीएम मोदी का तंज

लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी के रावण वाले बयान पर उल्टा उन्हीं को घेर लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कभी कभी मुंह से सच निकल जाता है, कल कहा गया कि लंका हनुमान ने नहीं, रावण के अहंकार ने जलाई। हां उन्होंने सच कहा कि लंका हनुमान ने नहीं, रावण के अहंकार ने जलाई, इसलिए अब वह 400 से 40 पर पहुंच गए।

कांग्रेस एक असफल उत्पाद लॉन्च करती रही: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं कांग्रेस की परेशानी समझ सकता हूं। वर्षों से वे बार-बार एक असफल उत्पाद लॉन्च करते रहे हैं। हर बार लॉन्चिंग फेल हो जाती है। नतीजा यह है कि मतदाताओं के प्रति उनकी नफरत चरम पर पहुंच गयी है। लॉन्चिंग विफल हो जाती है और वे मतदाताओं के प्रति घृणा रखते हैं। लेकिन पीआर वाले मोहब्बत की दुकान का प्रचार करते हैं। इसीलिए देश की जनता कह रही है, ये है लूट की दुकान, झूठ का बाजार है।

Pm Narendra Modi Rahul Gandhi Ravana

Recommended Video

    'लंका हनुमान ने नहीं, रावण के घमंड ने जलाई',इसलिए 400 से 40 हो गए, राहुल के भाषण पर पीएम मोदी का तंज

    पीएम मोदी ने i.n.d.i.a गठबंधन को घमंडिया बताया
    पीएम मोदी ने कहा कि यह घमंडिया गठबंधन 2 अंकों की महंगाई, भ्रष्टाचार, नीतिगत पंगुता, अस्थिरता, तुष्टिकरण, वंशवाद, बेरोजगारी, हिंसा और आतंकवाद की गारंटी है। यह मोदी की गारंटी है कि मेरे तीसरे कार्यकाल में भारत दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में से एक होगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+