PM नरेंद्र मोदी ने Fiji के नवनिर्वाचित पीएम राबुका को दी बधाई, कहा-'मिलकर काम करेंगे'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिजी के नवनिर्वाचित पीएम राबुका को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कहा दोनों देशों के बीच रिश्तों को मजबूत बनाए रखने के लिए साथ मिलकर काम करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिजी (Fiji) के नवनिर्वाचित पीएम स्टीवन राबुका को बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मैं भारत और फिजी के बीच घनिष्ठ और लंबे समय से चले आ रहे संबंधों को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं। आपको बता दें कि फिजी में 16 साल के बाद नया पीएम चुना गया है।
राबुका का जन्म 13 सितंबर, 1948 को हुआ था। वह राबुका के सुवा में रहते हैं, लेकिन मूल रूप से फिजी के दूसरे सबसे बड़े द्वीप वनुआ लेवु के ड्रेकेनिवाई गांव से आए थें। राबुका इंडियन डिफेंस सर्विस स्टाफ कॉलेज से स्नातक हैं। उन्होंने पोस्टग्रेजुएशन यूनिवर्सिटी ऑफ मद्रास से 1979 में किया हैं। वह लेबनान और मिस्र के सिनाई रेगिस्तान में शांति स्थापना के लिए सेना की दो बटालियनों की कमान भी संभाली चुके हैं। 1980 में लेबनान में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय पर एक हमले के दौरान एक फ्रांसीसी अधिकारी को बचाने में बहादुरी के लिए उन्हें फ्रेंच लीजन डी'होनूर से सम्मानित किया गया था। राबुका ने रग्बी यूनियन और राष्ट्रमंडल खेलों, एथलेटिक्स में भी देश का प्रतिनिधित्व किया है।
Recommended Video

राबुका ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 1987 में एक सैन्य तख्तापलट के दौरान की। इसी दौरान पहली बार फिजी में उनके कार्यों की जमकर तारीफ हुई थी। इसके बाद राबुका ने 1992 में चुनाव लड़ा और वह तब तक चुनाव लड़ते रहें, जब तक प्रधानमंत्री नहीं बन गए। उन्हें लोकतांत्रिक रूप से 14 दिसंबर को फिजी का प्रधानमंत्री चुना गया ओर शुक्रवार को इसपर अंतिम मुहर लग गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राबुका ईसाई धर्म को मानते हैं। उन्होंने सुलुवेती तुइलोमा से शादी की। 2000 में प्रकाशित उनकी जीवनी में जिक्र किया गया है कि जब उन्होंने सुलुवेती तुइलोमा से शादी की थी तो वह तीन बच्चों के पिता था। उनके तीनों बच्चे उनकी दो पूर्व पत्नियों से थे। राबुका ने भारत से पढ़ाई-लिखाई की है, ऐसे में उन्हें भारतीय कल्चर के बारे में अधिक समझ है।
ये भी पढ़ें- Bharat Jodo Yatra: लाल किले से पीएम मोदी पर बरसे राहुल गांधी, कहा- ये अंबानी-अडानी की सरकार












Click it and Unblock the Notifications