पीएम मोदी ने दी बधाई, केजरीवाल बोले- काश! आज आप आते

नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने रविवार को लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। अरविंद केजरीवाल ने शपथ समारोह में शामिल होने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी को निमंत्रण भेजा था। हालांकि पीएम मोदी शपथ समारोह में तो नहीं पहुंचे लेकिन उन्होंने रविवार शाम ट्वीट कर अरविंद केजरीवाल को बधाई दी। केजरीवाल ने पीएम मोदी को शुक्रिया बोलते हुए लिखा कि, काश! आज आप आते।

pm narendra modi congratulate aap chief arvind kejriwal on taking oath as cm of delhi

पीएम मोदी ने ट्वीट कर अरविंद केजरीवाल को बधाई दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'मैं अरविंद केजरीवाल को दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के लिए बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी का धन्यवाद किया। केजरीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा कि हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद सर। काश!आप आज आ पाते। लेकिन मैं समझता हूं कि आप व्यस्त थे। हमें अब दिल्ली को सभी भारतीयों के लिए गर्व का शहर बनाने की दिशा में मिलकर काम करना चाहिए।

बता दें कि, शपथ लेने के बाद अरविंद केजरीवाल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने शपथ ग्रहण कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी न्योता भेजा था। केजरीवाल ने कहा, 'वह यहां पर नहीं आ पाए क्योंकि हो सकता है कि वे किसी अन्य कार्यक्रम में व्यस्त होंगे। लेकिन, इस मंच के जरिए दिल्ली के विकास और इसे आगे ले जाने के लिए मैं प्रधानमंत्री और केन्द्र सरकार का आशीर्वाद चाहता हूं।'

सीएम केजरीवाल ने दिल्लीवालों को देश की राजनीति बदल देने का श्रेय देते हुए रविवार को कहा कि दिल्ली को विश्वस्तरीय सर्वश्रेष्ठ शहर बनाने के लिए वह केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम करेंगे और इसके लिए उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद की भी जरूरत होगी। बता दें कि, उपराज्यपाल अनिल बैजल ने ऐतिहासिक रामलीला मैदान में केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों-मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, गोपाल राय, इमरान हुसैन, राजेंद्र पाल गौतम और कैलाश गहलोत ने भी पद व गोपनीयता की शपथ ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+