कथकली उस्ताद चेमांचेरी कुन्हीरमण नायर के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- उन्होंने असाधारण काम किया

कथकली उस्ताद चेमांचेरी कुन्हीरमण नायर के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- उनके काम की कोई तुलना नहीं

कोझिकोड। मशहूर कथकली नर्तक कथकली उस्ताद चेमांचेरी कुन्हीरमण नायर के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा है कि अपने काम के लिए प्रति जिस उर्जा के लिए उन्होंने जीवन में काम किया, उसकी कोई तुलना नहीं हो सकती है। पीएम ने लिखा, उस्ताद चेमांचेरी कुन्हीरमण नायर जी के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता के प्रति उनका जुनून मिसाल था। उन्होंने शास्त्रीय नृत्य में आगामी प्रतिभाओं को तैयार करने के लिए असाधारण प्रयास किए। उनके परिवार और चाहने वालों को लिए संवेदना प्रकट करता हूं।

 Kathakali maestro Guru Chemancheri Kunhiraman Nair, Narendra Modi, Kathakali maestro, Guru Chemancheri Kunhiraman Nair, DANCE, KATHAKALI, नरेंद्र मोदी, कथकली उस्ताद चेमांचेरी कुन्हीरमण नायर का निधन, कथकली उस्ताद, चेमांचेरी कुन्हीरमण नायर, कथकली, kerala, PM Narendra Modi condoles the death of Kathakali maestro Guru Chemancheri Kunhiraman Nair

कथकली नर्तक गुरु चेमांचेरी कुन्हीरमण नायर का आज (सोमवार) तड़के केरल के कोझिकोड जिले में कोइलांडी स्थित उनके आवास पर निधन हो गया है। पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित नायर 105 साल के थे। जून, 1916 को जन्मे नायर ने 1930 में अपनी पहली प्रस्तुति दी थी, जिसके बाद उन्होंने कई दशकों तक कथकली नृत्य को जिया और लगातार प्रस्तुतियां देकर नाम कमाया। करीब पांच साल पहले आखिरी बार वो आखिरी बार स्टेज पर दिखे थे। 85 सालों से भी ज्यादा समय तक उन्होंने नृत्य प्रस्तुतियां दीं।

नायर को कथकली नृत्य विधा में उनके अतुलनीय योगदान के लिए 2017 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उनको केरल संगीत नाट्य अकादमी और केरल कलामंडलम समेत कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका था। उन्होंने कई नृत्य स्कूलों की भी शुरुआत केरल में की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+