पाकिस्तान ब्लास्ट की मोदी ने की निंदा, बताया कायराना हरकत

नई दिल्ली। पाकिस्तान की राजधानी लाहौर में वाघा बार्डर के पास रविवार की शाम हुए एक आत्मघाती बम धमाके ने ना केवल पाकिस्तान को बल्कि उसके पड़ोसी मुल्कों को भी हिलाकर रख दिया है। भारत ने इस हमले की घोर निंदा की है। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस पूरे हमले की निंदा करते हुए इसे कायराना आतंकवादी हरकत बताया है।

गौरतलब है कि पाकिस्तान की राजधानी लाहौर में वाघा बार्डर के पास रविवार की शाम हुए एक आत्मघाती बम धमाके में 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

एक्सप्रेस न्यूज के अनुसार अलकायदा से जुड़े समूह जनदुल्लाह ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। भारतीय सीमा से 500 मीटर की दूरी पर हुए इस जबरदस्त आत्मघाती हमले को देखते हुए पंजाब से लगी सीमा क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

बम धमाके में 50 से ज्यादा लोगों की मौत

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक पुलिस महानिरीक्षक मुस्ताक अहमद सुखेरा ने बताया कि 18 वर्षीय एक संदिग्ध ने शाम करीब 5.50 बजे सीमा पर ध्वजारोहण समारोह देखकर वापस आ रहे लोगों की भीड़ को निशाना बनाते हुए अपनी विस्फोटकों से भरी जैकेट को उड़ा दिया।

इस भीड़ में पाकिस्तानी सेना के दो जवान भी थे, जिनकी मौत हो गई। यह धमाका एक रेस्तरां में सिलेंडर फटने के कारण हुआ।

पुलिस ने बताया कि धमाके में बॉल बियरिंग के साथ पांच किलोग्राम विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया। अधिकारियों के मुताबिक हादसे में गंभीर रूप से घायलों की संख्या बहुत है इसलिए मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

बचाव दल और पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच मृतकों और घायलों को अस्पतालों में पहुंचाया। उन्होंने धमाके से प्रभावित क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच अभियान शुरू कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+