जानिए देश के जुझारू प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'मन की बात'
नई दिल्ली| आज का संडे सभी भारतीयों के लिए काफी अलग था क्योंकि आज के दिन देश के पीएम नरेन्द्र मोदी आल इंडिया रेडियो पर 'मन की बात' कार्यक्रम की दूसरी कड़ी के जरिए जनता से मुखातिब हुए। मोदी ने इस दौरान देशभर से विभिन्न मुद्दों पर लोगों द्वारा भेजे गए सुझावों में से कुछ को साझा किया तो वहीं अपने दिल की बातें और देश के तरक्की के लिए क्या-क्या किया जा रहा है, इन बातों को भी जनता से शेयर किया।
बाहर गया एक-एक पैसा वापस आएगा
मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का प्रसारण पूर्वाह्न 11 बजे ऑल इंडिया रेडियो, दूरदर्शन पर और ऑनलाइन हुआ। 'मन की बात' कार्यक्रम में उनकी बातें मुख्य तौर पर 'स्वच्छ भारत मिशन' और काले धन पर केंद्रित थीं।
पीएम नरेंद्र मोदी ने जनता से कहा कि वह विदेशों में छुपे कालेधन की एक-एक पाई भारत वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा, "मैं देश को यह बताना चाहता हूं कि कृपया कर अपने प्रधान सेवक पर भरोसे करें, इस बात पर भरोसा करें कि बाहर गया एक-एक पैसा वापस आएगा।"
प्रधानमंत्री इससे पहले तीन अक्टूबर को 'मन की बात' की पहली कड़ी के जरिए जनता से रूबरू हुए थे।
मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में और भी बहुत कुछ शेयर किया, जिसको जानने के लिए आपको नीचे की स्लाइडों पर क्लिक करना पड़ेगा..

'स्वच्छ भारत मिशन' गरीबों को लाभान्वित करेगा : मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा स्वच्छ भारत मिशन को सही तरीके से लागू किए जाने का लाभ गरीब लोगों को मिलेगा। प्रधानमंत्री ने कहा, "स्वच्छ भारत मिशन पर विशेष ध्यान देने का लाभ गरीबों को मिलेगा। ये अमीर नहीं बल्कि गरीब लोग हैं, जो उनके आसपास फैली गंदगी से प्रभावित होते हैं। यदि आसपास का माहौल स्वच्छ रहता है, तो यह गरीबों की ही सेवा होगी।

खादी की ब्रिकी बढ़ी है : मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि खादी के उत्पादों की बिक्री करीब 125 फीसदी तक बढ़ी है। उन्होंने कहा, "मैंने पिछली बार लोगों से खादी के उत्पाद खरीदने का आग्रह किया था। मैंने यह कभी नहीं कहा कि खादीवादी बन जाएं, लेकिन खादी का कुछ सामान खरीदें।"

काले धन की एक-एक पाई वापस लाऊंगा : मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जनता से कहा कि वह विदेशों में छुपे कालेधन की एक-एक पाई भारत वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।उन्होंने कहा, "मैं देश को यह बताना चाहता हूं कि कृपया कर अपने प्रधान सेवक पर भरोसे करें, इस बात पर भरोसा करें कि बाहर गया एक-एक पैसा वापस आएगा।"

अगली बार ड्रग्स से संबंधित समस्या पर होगी बात : मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मुझे एक व्यक्ति का पत्र मिला है, जो इन दिनों जोर पकड़ रही ड्रग्स की समस्या को लेकर है। वादा करता हूं कि अगले कार्यक्रम में मैं इस बारे में बात करूंगा।"

जनता मुझे पत्र लिख सकती है : मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जिन लोगों की इंटरनेट और सोशल मीडिया तक पहुंच नहीं हैं, वे उन्हें विभिन्न मुद्दों पर अपने सुझावों को लेकर उन्हें चिट्ठी लिख सकते हैं। 'मन की बात' कार्यक्रम की दूसरी कड़ी में प्रधानमंत्री ने देशवासियों से कहा कि उन्हें बताया गया है कि कई लोगों के पास ई-मेल, फेसबुक, ट्विटर और अन्य सोशल नेटवर्किं ग साइट की सुविधा मौजूद नहीं है।
मोदी ने कहा, "जिन लोगों के पास 'मन की बात' कार्यक्रम के संबंध में कोई सुझाव है और मुझे अवगत कराना चाहते हैं, वे मन की बात, आकाशवाणी, संसद मार्ग, नई दिल्ली के पते पर मुझे चिट्ठी लिख सकते हैं। चिट्ठी मुझ तक पहुंच जाएगी।"

'स्पेशली-एबल्ड मेधावी बच्चों को दी जाएगी विशेष छात्रवृत्ति'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि उनके रेडियो संबोधन में स्पेशली-एबल्ड बच्चों के जिक्र से प्रेरित हो कर केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने ऐसे 1,000 बच्चों को तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में छात्रवृत्ति देने का फैसला किया है।
-
गुजरात CM से भारत के PM तक, 24 साल की लगातार ड्यूटी: Narendra Modi के 'अटूट समर्पण' की क्या है कहानी? -
Iran-America War: 'दुनिया युद्ध की आग में, पर भारत बेखौफ', मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान -
PM Modi की गोद में कौन है ये प्याारा बच्चा? जिसे प्रधानमंत्री ने बताया अपना 'नन्हा दोस्त', फोटो वायरल -
Shaheed Diwas 2026: 'शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले', 23 मार्च को क्यों मनाते हैं शहीद दिवस? -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
लोकसभा में पीएम मोदी का बड़ा बयान- 'जहाजों पर हमला अस्वीकार्य, भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता' -
PM मोदी ने बनाया इतिहास: सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख रहने का रिकॉर्ड, CM रेखा गुप्ता ने दी बधाई -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश?












Click it and Unblock the Notifications