ऑक्सीजन और दवाओं के संकट पर PM मोदी ने की उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता, सप्लाई पर दिया जोर
नई दिल्ली, 12 मई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर को काबू करने के लिए लगातार बैठकें कर रहे हैं। बुधवार को भी उन्होंने ऑक्सीजन और दवाओं की उपलब्धता और आपूर्ति की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। मंत्रियों और अधिकारियों ने पीएम मोदी को बताया कि सरकार कोविड के प्रबंधन में प्रयुक्त होने वाली दवाओं की आपूर्ति पर भी सक्रिय रूप से निगरानी रखे हुए है। मालूम हो कि देश में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है, बुधवार को भी 3 लाख से अधिक नए मामले सामने आए।

Recommended Video
कोरोना वायरस को लेकर राहत की खबर यह है कि आज लगातार तीसरे दिन नए मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को 3,48,421 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,33,40,938 हुई। 4,205 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,54,197 हो गई है। हालांकि अभी भी मरीजों की तेजी से बढ़ती संख्या के चलते अस्पतालों को ऑक्सीजन और दवाओं की कमी का सामना करना पड़ रहा है। इस स्थिति को जल्द से जल्द काबू में लाने के लिए पीएम मोदी ने आज बैठक में ऑक्सीजन और दवा की सप्लाई पर जोर दिया।
यह भी पढ़ें: यूपी के गांवों में फैलते कोरोना से बचने के लिए आस्था की शरण में ग्रामीण, सुबह-शाम कर रहे हैं विशेष पूजा
प्रधानमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई इस बैठक में पीएम मोदी ने कोरोना मरीजों में पाए जा रहे ब्लैक फंगस पर भी चर्चा की। पीएम मोदी को अवगत कराया गया कि सरकार कोरोना के साथ म्युकरमाइकोसिस (ब्लैक फंगस) की दवाओं की सप्लाई को लेकर लगातार मॉनिटरिंग कर रही है। मीटिंग में मौजूद कई मंत्रियों ने बताया कि दवाईयों का प्रोडक्शन बढ़ाने को लेकर भी उत्पादन कंपनियों के साथ चर्चा की जा रही है। इसके अलावा बैठक में पीएम मोदी को वर्तमान में दवाओं के कच्चे माल के प्रोडक्शन और स्टॉक के बारे में भी जानकारी दी गई।












Click it and Unblock the Notifications